

11 आईपीएस अधिकारियों का गृह विभाग ने किया तबादला रांचीः गृह विभाग ने बुधवार को अधिसूचना जारी कर 11 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। प्रियंका मीणा को आईटीएस, रांची का एसपी बनाया गया है। इससे पहले प्रियंका मीणा एससीआरबी, रांची की एसपी थीं। सुजाता वीणापानी को बनाया गया जैप 4, बोकारो का कमांडेंट बनाया गया है। इसके अलावा सुजाता को राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल, बोकारो के कमांडेंट का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। श्रीकांत सुरेश राव को एसआरबीसी रांची का एसपी बनाया गया है। निधि द्विवेदा को जैप 6, जमशेदपुर का कमांडेंट बनाया गया है।चंदन कुमार सिन्हा को एसीबी, रांची का एसपी बनाया गया है जबकि सीआईडी, रांची के एसपी का पदभार सुनील भास्कर को सौंपा गया है। वहीं आर राजकुमार को धनबाद का नया सिटी एसपी बनाया गया है। आर राजकुमार इससे पहले बेरमो में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के पद पर तैनात थे। आर राजकुमार को धनबाद का सीटी एसपी बनाया गया है। इससे पहले राजकुमार बेरमो में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के पद पर तैनात थे।अनुरंजन किस्पोट्टा को जेएपीटीसी, पदमा का एसपी बनाया गया है। इससे पहले अनुरंजन रांची में विशेष शाखा के एसपी के पद पर तैनात थे। क्रांति कुमार गदिदेसी को जगुआर (एसटीएफ), रांची का एसपी बनाया गया है। इससे पहले क्रांति रांची में विशेष शाखा में एसपी के पद पर तैनात थे। उनके पास जैप 1 कमाडेंट का अतिरिक्त प्रभार था। नौशाद आलम अंसारी को सीटीसी मुसाबनी का एसपी बनाया गया है। इससे पहले नौशाद आलम संचार एवं तकनीकी सेवा, रांची में एसपी के पद पर तैनात थे। सुनील भास्कर सीआईडी, रांची का एसपी बनाया गया है। शैलेंद्र कुमार सिन्हा जगुआर (एसटीएफ), रांची का एसपी बनाया गया है। चंदन कुमार सिन्हा को एसीबी, रांची का एसपी बनाया गया है।
