नयी दिल्ली से अनुराग यादव और रांची से अशोक कुमार की रिपोर्टः-
नयी दिल्ली /रांची: देश में एक बार फिर से अर्थव्यवस्था और आम जिन्दगी को पटरी पर लाने की कवायद शुरू हो गयी है। रेलवे ने 12 मई से यात्रियों के लिए ट्रेन शुरू करने की योजना बनाई है। शुरुआत में 15 जोड़ी ट्रेनें चलाई जाएंगी और ये दिल्ली से चलाई जाएंगी। 11 मई को 4 बजे रिजर्वेशन मिलना शुरू हो जाएगा। इन ट्रेनों के टिकट केवल आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर मिलेंगे, टिकट काउंटर पर नहीं। सभी कोच एसी और स्टॉप भी बेहद सीमित होंगे। इन ट्रेनों में यात्रा के लिए राजधानी ट्रेनों के बराबर किराया देना होगा। देशभर में फैले कोरोना वायरस त्रासदी के बीच भारतीय रेलवे ने बड़ा फैसला किया है। रेलवे ने 17 मई तक लागू लॉकडाउन के बीच ही ट्रेन चलाने की घोषणा रविवार को कर दी है। इसके लिए 11 मई से इन ट्रेनों में टिकट की बुकिंग शुरू हो जाएगाी। 12 मई से राजधानी दिल्ली से देशभर के 15 बड़े शहरों के लिए ट्रेनें चलेगी। झारखंड की राजधानी रांची से दिल्ली के लिये चलनेवाली रेल के जरिये दिलली में झारखंड के लोगों को काफी राहत मिलेगी। वहीं दिल्ली के रांची में फंसे हुए लोगों को भी राहत मिलने की उम्मीद है। 11 मई शाम 4 बजे से आइआरसीटीसी के साइट पर इसके लिए टिकटों की रिजर्वेशन, बुकिंग शुरू हो जाएगी। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार शाम को ट्वीट कर यह महत्वपूर्ण जानकारी दी है। रेल मंत्री के मुताबिक रेलवे ने 12 मई से ट्रेन परिचालन को प्रारंभिक तौर पर शुरू करने की प्लानिंग कर ली है। शुरुआत में नई दिल्ली से देश के बड़े शहरों के लिए 15 जोड़ी ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इन ट्रेनों में यात्रा के लिए 11 मई को शाम चार बजे से टिकटों की बुकिंग की जा सकेगी।इधर रेलवे के इस फैसले से दिल्ली में फंसे झारखंड के हजारों प्रवासियों को राहत मिली है। अब वे 12 मई को नई दिल्ली से रांची ट्रेन के जरिये अपने घर आ सकेंगे। इधर रांची से दिल्ली जाने वाले लोगों को भी ट्रेन शुरू हो जाने से फायदा मिलेगा। हालांकि इस ट्रेन में सिर्फ कंफर्म टिकट वालों को जगह दी जाएगी। वेटिंग टिकट नहीं काटे जाएंगे। सोमवार को शाम चार बजे से आइआरसीटीसी की वेबसाइट से टिकटों की बुकिंग की जा सकेगी।जिन शहरों के लिए ट्रेनों की घोषणा की गई है, उनमें रांची भी शामिल है। रांची के अलावा भुवनेश्वर, हावड़ा, पटना, अहमदाबाद समेत कई स्टेशनों के लिए ट्रेनें चलेंगी। रेलवे के मुताबिक परिचालन को सुचारु करने के लिए अगले चरण में धीरे-धीरे देश के दूसरे शहरों तक ट्रेनें चलाई जाएंगी। इधर आइआरसीटीसी ने सभी 15 शहरों के लिए चलाई जाने वाली ट्रेनों के लिए सोमवार शाम 4 बजे से टिकटों की बुकिंग शुरू करने का फैसला किया है। इस दौरान कोई भी टिकट वेटिंग नहीं होगा। सिर्फ कंफर्म सीट पर ही यात्रियों को गंतव्य तक जाने की इजाजत होगी। रेलवे की ओर से रेलगाड़िी के चलाये जाने के बाद अब उम्मीद बंधी है कि जल्द ही लोगांें को लाॅक डाउन से राहत मिलने की उम्म्ीद है।
