
रांचीः जिन लोगों के शवो को मुक्ति दिलाने के लिये उनके शवों को जलाने के लिये कोई नहीं आया उनकी जिम्मेवारी उठानेवाली मुक्ति संस्था के जज्बं को हमाारा सलाम है। मुक्ति संस्था द्वारा आज 40 अज्ञात लवारिश शवों का अंतिम संस्कार जुमार नदी के तट पर विधि विधान से किया गया। संस्था द्वारा अब तक 799 शवों का अंतिम संस्कार किया जा चुका है। नगर निगम से पांच ट्रैक्टर लकड़ी, किरोशिन तेल और पानी का टैंकर भेजा गया। सुबह आठ बजे से मुक्ति के सदस्य रिम्स पहुंच कर शवों की पैकिंग में लग गए और दूसरी टीम जुमार नदी के तट पर चिता सजाने में जुटी। फिर ट्रैक्टर से सभी शवों को जुमार तट पर ले जाया गया।
सभी शवों को एक साथ चिता पर रखा गया। इसके बाद संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने मुखाग्नि दी। मालूम हो कि रांची में लावारिस शव के अंतिम संस्कार की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। इस वजह से मुक्ति संस्था लंबे समय से रिम्स में पड़े लावारिश शवों का अंतिम संस्कार कर रही है। कुछ सदस्यों से शुरू हुई यह संस्था से आज बड़े पैमाने पर लोग जुड़ गए हैं, जो मृत शरीर को पूरे विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार करने में जुटी हुई है।
