9 दिसंबर को नरेन्द्र मोदी मनोज यादव और जानकी यादव के लिये बरही में और विरंची नारायण और अमर बाउरी के लिये बोकारो में वोट मांगेंगे

Jharkhand झारखण्ड
रांची:- देश के सबसे ताकतवर नेता और देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी झारखंड एक बार फिर भाजपा प्रत्याशियों के लिलये वोट मांगने आ रहे हैं। नरेन्द्र मोदी 9 दिसंबर को बरही के रसोईया धमना से भाजपा प्रत्याशी मनोज यादव, जानकी यादव, मनीष जायसवाल, नीरा यादव सहित कई प्रत्याशियों के लिये वोट मांगेंगें। पीएम मोदी बोकारो और बरही में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। बरही से भाजपा के प्रत्याशी मनोज यादव जबकि बोकारो से भाजपा के प्रत्याशी विरंची नारायण हैं। मनोज यादव कई बार से बरही से विधायक रहे हैं। विपरीत परिस्थितियों में मनोज यादव ने बरही सीट पर लागतार तीन बार विजयी हुए हैं। वहीं मनोज यादव ने मोदी लहर के वावजूद भाजपा के प्रयाशी को पराजित किया था। मनोज यादव ने हाल ही में कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए हैं जिसे भाजपा को हजारीबाग और कोडरमा जिले में राजनीतिक ताकत को बढ़ाने में मदद मिली है।
इससे पहले नरेंद्र मोदी चुनाव प्रचार के लिए 25 नवंबर और तीन दिसंबर को झारखंड आ चुके हैं। 25 नवंबर को उन्होंने डालटनगंज और गुमला में जबकि तीन दिसंबर को उन्होंने खूंटी और जमशेदपुर में चुनावी सभा की थी। बरही सीट पर तीसरे चरण के तहत जबकि बोकारो में चैथे चरण में वोट डाले जाएंगे। बरही सीट से भाजपा के प्रत्याशी मनोज यादव इसी साल अक्टूबर में भाजपा में शामिल हुए थे। मनोज यादव कांग्रेस के टिकट पर बरही सीट से चार बार विधायक रह चुके हैं। वहीं इस सीट पर मनोज यादव का मुकाबला कांग्रेस के उमाशंकर अकेला से है। उमाशंकर अकेला पहले भाजपा में थे । बोकारो से भाजपा के प्रत्याशी विरंची नारायण हैं। वहीं झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री समरेश सिंह की पुत्रवधु श्वेता सिंह को कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया है। 2005 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के मोहम्‍मद इजराइल अंसारी ने जीत हासिल की थी। इसके बाद 2009 के चुनाव में यहां से झारखंड विकास मोर्चा के टिकट पर समरेश सिंह विधायक चुने गए थे। 2014 में भाजपा के विरंची नारायण ने समरेश सिंह को हरा दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *