बिहार के बाढ पीड़ितों को राहत पहंुचाने के बजाय नीतिश कुमार जदयू का अध्यक्ष बनने में व्यस्त

देश बिहार

पटना: पटना और बिहार के अन्य शहरों में बाढ़ का प्रलय लोगों का जीना मुहाल कर दिया है और दूसरी ओर बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार अपनी राजनीति करने में व्यस्त है। नीतिश कुमार बाढ़ में भी अपना बहार होने का जश्न मना रहे हैं। बिहार के लोगों के लिये बाढ़ मुसीबत बनकर सामने खड़ी है लेकिन नीतिश कुमार को अपने जद जदयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने और उसके चुनाव से फुरसत ही नहीं मिल रही है। ऐसे नीतिश कुमार से भला बिहार की जनता को कैसे राहत मिलेगी इस सवाल को बिहार की जनता के साथ विपक्षी दल भी पूछ रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 30 अक्टूबर को जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कामकाज दोबारा संभालेंगे। उस दिन दिल्ली में आयोजित पार्टी के राष्ट्रीय परिषद में उनके दूसरे कार्यकाल के लिए निर्वाचन की घोषणा होगी। शुक्रवार को नीतीश कुमार की ओर से दिल्ली में जंतर-मंतर स्थित जेडीयू के केंद्रीय कार्यालय में उनके प्रतिनिधि विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी ने चार सेट में पार्टी के राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी अनिल हेगड़े के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके अलावा किसी और ने नामांकन दाखिल नहीं किया। नीतीश कुमार के प्रतिनिधि दिल्ली स्थित जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यालय में राष्ट्रीय चुनाव प्रभारी अनिल हेगड़े के समक्ष पूर्वाह्न 11 बजे नामांकन पत्र दाखिल किया। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आफाक आलम व प्रदेश महासचिव डॉ. नवीन आर्या के मुताबिक राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए नामांकन के बाद अब शनिवार को नामांकन पत्र की जांच होगी। छह अक्टूबर तक नाम वापस लिया जाना है। 13 अक्टूबर को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम का एलान हो जाएगा। पूर्व कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रीय परिषद की बैठक 19 एवं 20 अक्टूूबर को राजगीर में होनी थी। विधानसभा उप चुनाव के मद्देनजर अब यह 30 अक्टूबर को दिल्ली में होगी। नामांकन पत्र दाखिल किए जाने के मौके पर जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव अफाक अहमद खान, दिल्ली प्रदेश जेडीयू अध्यक्ष दयानंद सिंह, युवा जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार, बिहार के राज्य निर्वाचन पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार सिंह, जेडीयू नेता नजमुल होदा एवं मिथिलेश कुमार सहित दर्जनों पदाधिकारी मौजूद थे। वहीं बिहार की राजधानी पटना में सत्ताधारी दल का कोई भी नेता बाढ़ पीड़ितों की सहायता करने के लिये नहीं दिख रहे हैं वहीं वह अपने जदयू के चुनाव में व्यस्त है। लेकिन इससे इतर पूर्व सांसद पप्पू यादव बाढ़ पीड़ितों के लिये खलकर सामने आये हैं और उनके समर्थक लोगेां को खाना, पानी और दवाईयां पंहुचाकर लोगेां को राहत देने का प्रयास कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *