हेमंत मंत्रिमंडल का खाका तैयार करने गये दिल्ली, मिथिलेश ठाकुर और सत्यानंद भोक्ता का मंत्री बनना तय

Jharkhand झारखण्ड

अशोक कुमार की रिपोर्टः-

दिल्ली: झारखंड में नयी सरकार को लेकर कवायद तेज हो गयी है। महागठबंधन के भावी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कांग्रेस के अध्यक्ष सोनिया गांधी , पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात कर नयी सरकार की रूप रेखा तय कर ली है। झामुमो के मिथिलेश ठाकुर और राजद के सत्यानंद भोक्ता का मंत्री बनना तय है।
हेमंत सोरेन के नजदीकी सूत्रों के हवाले से झामुमो की ओर से मुख्यमंत्री के अलावे छह मंत्रियों के नाम तय किये जायेंगें। संथाल की ओर से दो मंत्रियों में हाजी हुसैन अंसारी और स्टीफन मरांडी के मंत्री बनने की खूब चर्चा है। वहीं कोल्हान से दीपक बिरूआ और जोबा मांझाी को मंत्री बनाने की संभावना है। उत्तरी छोटानागपुर से मथुरा महतो को मंत्री बनाने की संभावना है। पलामू से मिथिलेश ठाकुर को मंत्री बनाने की संभावना पूरजोर दिख रही है। कांग्रेस की ओर से राजेन्द्र सिंह, रामेश्वर उरांव, आलमगीर आलम, दीपिका पांडे और बन्ना गुप्ता को मंत्री बनाने की संभावना है। यदि राजेन्द्र सिंह को विधानसभाध्यक्ष बनाया जाता है तो ऐसे में सांसद गीता कोड़ा के नजदीकी सोनाराम सिंकू को मंत्री बनाया जा सकता है। राजद की ओर से एकमात्र विधायक सत्यानंद भोक्ता को मंत्री बनाया जायेगा। सत्यानंद भोक्ता के अलावे जेवीएम से भी एक मंत्री की चर्चा हो रही है। प्रदीप यादव और बंधू तिर्की में से एक विधायक मंत्री बनाये जा सकते हैं। हालांकि बंधू तिर्की पर खेल घोटाले में सीबीआई चार्जसीट दायर कर चुकी है और वह किसी भी समय जेल जा सकते हैं। फिलहाल जातीय समीकरण को भी साधने की कोशिश की जायेगी। जेएमएम की ओर से ब्राहा्ण मंत्री के रूप में मिथिलेश ठाकुर, आदिवासी के रूप् में स्टीफन मरांडी, दीपक बिरूवा और जोबा मांझी मंत्री बनाये जायेंगें। अल्पसंख्यक चेहरे के रूप में हाजी हुसैन अंसारी को मौका मिलेगा तो वहीं महतो मंत्री के रूप में मथुरा महतो को बनाया जा सकता है। जातीय समीकरणों के लिहाज  से यादवों का कोई प्रतिनिधि भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। महागठबंधन के प्रत्याशियों की जीत में यादवों ने भी बड़ी भूमिका अदा की है। ऐसे में जेवीएम की ओर से प्रदीव यादव को मंत्रिमंडल में शामिल कराकर यादव कोटे को पूरा किया जा सकता है। एक संभावना यह भी है कि नाला के तीन बार के विधायक रवीन्द्रनाथ महतो को भी झामुमो के कोटे से मंत्रिमंडल में शामिल कराया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *