सामाजिक समरसता किसी कीमत पर कायम रहे – हेमंत सोरेन

Jharkhand अपराध झारखण्ड

रांची से ब्यूरो रिपोर्ट
नयी दिल्ली: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कानून व्यवस्था को लेकर अब अधिकारियों की गर्दन पकड़ने के मूड में दिखाई देने लगे हैं। हेमंत सोरेन बिगड़ती हुई कानून व्यवस्था की आशंका को देखते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देष दिये हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सामाजिक समरसता तोडने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्ती बरतने का आदेश दिया है। यह निर्देश कुछ स्थानों पर कानून हाथ में लेने की घटनाएं प्रकाश में आने के बाद दिया गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज नई दिल्ली के दौरे पर हैं और वहीं से उन्होंने आला अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रशासन ऐसे तत्वों के खिलाफ कड़ाई से पेश आए जो गड़बड़ी फैलाना चाहते हैैं। इसमें किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए। किसी भी परिस्थिति में राज्य की समरसता को तोडने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्त और कड़ी कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद तत्काल मुख्य सचिव की अध्यक्षता में अपर मुख्य सचिव, गृह और पुलिस महानिदेशक सहित आला अधिकारियों की उच्चस्तरीय बैठक हुई। बैठक के बाद सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों और जिला प्रशासन को पूरी कड़ाई से कानून-व्यवस्था बहाल करने का निर्देश दिया गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के लोगों से अपील की है कि सभी मिलकर राज्य का निर्माण करें। सभी पंथ, विचारधारा और मत के लोग मिलजुलकर एक साथ रहें। झारखंड की एक नई राह बनी है। हम सब मिलकर समरसता और भाईचारे के साथ नए झारखंड का निर्माण करें। एक ऐसा झारखंड, जिसमें सभी पंथ, सभी विचारधारा और सभी मत के लोग एक साथ प्रेमपूर्वक मिलजुलकर साथ रह सकें। आज झारखंड की राजधानी रांची सहित अन्य जिलों में सीएए और एनआरसी को लकर समर्थन में जूलूस निकाला गया है जिसे लेकर कानून-व्यवस्था को लेकर परेशानी दिखाई दी है। कल गिरिडीह में सीएए के समर्थन में निकाले गये जूलूस पर पथराव के कारण भी राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब होने की आशंका होने लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *