आईटी टीम के जरिये राजद सोशल मीडिया में बढ़त बनाने की रणनीति बना रही, सोशल मीडिया में राजद लालटेन जलाने की फिराक में

देश बिहार राजनीति

पटना से मनोहर यादव की रिपोर्टः-
पटना: अब पुरानी लालू यादव की राजद नहीं बल्कि नये तेजस्वी यादव की तेज गति से काय्रक्रमों को अंजाम देनेवाली राजद अब जनता के बीच उभरकर आने का प्रयास कर रही है। राजद की नयी टीम ने तेजस्वी यादव के नेतृत्व में सोशल मीडिया के जरिये भाजपा-जदयू- लोजपा गठबंधन को पानी पीला रही है। पिछले विधानसभा चुनाव में जहां भाजपा सोशल मीडिया के जरिये राजद-जदयू- कांग्रेस की महागठबंधन को परास्त करने में सफल नहीं हो सकी। वहीं राजद अब सोशल मीडिया में एनडीए को परास्त करने की रणनीति में सफल होता हुआ नजर आ रहा है।राष्ट्रीय जनता दल ने भी इसकी पूरी तैयारी कर रखी है। मकसद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकासवाद के नीचे आरजेडी की लालटेन की मंद पड़ती लौ को न केवल जलाए रखना, बल्कि इससे विरोधियों को खाक कर सत्ता पर काबिज होना है। इसके लिए संजय यादव के नेतृत्व में आरजेडी ने अपनी आइटी टीम तैयार की है। आरजेडी ने नीतीश कुमार के 15 वर्षों के कार्यकाल में 10 ऐसे सेक्टरों को चुना है, जहां उसके अनुसार सरकार को कामयाबी नहीं मिली है। उन्हें लाल श्टेनश् का नाम दिया है। पार्टी के मुख्यमंत्रर चेहरा तेजस्वी यादव ने अपनी सरकार बनने पर इन क्षेत्रों में काम करने का वादा किया है।
आरजेडी के सोशल मीडिया में डिजिटल प्रचार के खिलाफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड सहित पूरा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन मैदान में कूद पड़ा है। जेडीयू ने तेजस्वी के इस लालटेन फॉर्मूला पर जबरदस्त पलटवार किया है। आरजेडी की आइटी टीम अभी तीन जगहों से काम कर रही है। पहली टीम का काम राबड़ी देवी के आवास से चलता है। इसकी पूरी जवाबदेही संजय यादव के पास है। जबकि, दूसरी टीम आरजेडी के प्रदेश कार्यालय में है। इसकी कमान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह खुद संभालते हैं। तीसरी टीम दिल्ली में है, जिसकी निगरानी मनोज झा करते हैं।आरजेडी की आइटी टीम पार्टी के डिजिटल प्रचार के साथ विरोधियों पर हमले की भी जिम्मेदारी बखूबी निभा रही है। इसका मकसद पार्टी को विधानसभा चुनाव में कामयाबी दिलाना है। चुनावी लड़ाई के केंद्र मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं, इसलिए एनडीए की सरकार की नाकामियों पर फोकस मुख्य एजेंडा है।
तेजस्वी यादव केंद्र व राज्य सरकारों को खासकर बेरेजगारी के मुद्दे पर घेरते दिख रहे हैं। आरजेडी की आइटी टीम इसमें मदद कर रहा है। तेजस्वी के प्रधानमंत्री नरेेंद्र मोदी के जन्मदिन को राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाने की घोषणा के बाद पार्टी की आइटी टीम ने राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस का हैशटैग सोशल मीडिया में ट्रेंड करा दिया। तेजस्वी यादव ने राज्य में कृषि, उद्योग, स्वास्थ्य, शिक्षा, कंस्ट्रक्शन, तकनीकीकरण, इंफ्रास्ट्रक्चर, विद्युतीकरण, कानून और खेल के ऐसे 10 क्षेत्र चुने हैं, जिनमें उनके अनुसार नीतीश सरकार ने अपने 15 साल के कल में फेल हो गई है। तेजस्वी इस क्षेत्रों में विकास का वादा कर रहे हैं। ये तेजस्वी के सत्ता में आने के बाद किए जाने वाले उनके कार्यों का रोडमैप भी है। आइटी सेल इसे जनता के बीच पहुंचाने की कोशिश में लगी है। इसके लिए पंचायत, प्रखंड, जिला और प्रदेश स्तर पर अलग-अलग वाट्सऐप ग्रुप बनाए जा चुके हैं। आरजेडी के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष बुलो मंडल के अनुसार राजद पार्टी का युवा विंग जल्द ही 25 लाख लोगों तक वॉट्सऐप के माध्यम से पहुंच जाएगा। युवा विंग ने हर जिला में सोशल मीडिया प्रभारी भी बनाया है। पूरी पार्टी का लक्ष्य तो बहुत बड़ा है। पार्टी ने चुनाव के पहले सभी 38 जिलोे के वेरिफाइड ट्विटर पेज भी बना लिए हैं, ताकि वॉट्सऐप के साथ ट्विटर पर भी वोटरों तक पहंचा जा सके। अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉम्स पर भी पार्टी सक्रिय है। डिजिटल तकनीक का पूरा इस्तेमाल करने की योजना पर काम कर रही है। बूथ कमेटियों को भी ऑनलाइन जोड़ा जा रहा है। इसके लिए जतीनी स्तर तक कार्यकर्ताओं को डिजिटल प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके अलावा आरजेडी पुम्रख लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी एवं तेजस्वी यादव सहित तमाम बड़े नेताओें की सोशल मीडिया में सक्रियता बढ़ी है। आइटी टीम उनके बयान एवं ट्वीट आदि रोजाना जारी कर रही है।तेजस्वी यादव को उनके लाल ’टेन’ फॉर्मूले पर जेडीयू भी पलटवार करता दिख रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *