विनोद तिर्की तीसरा बार बने झामुमो के नगड़ी प्रखंड अध्यक्ष, झामुमो जिलाध्यक्ष ने दी बधाई

Jharkhand झारखण्ड देश राजनीति


मुखर संवाद के लिये शिल्पी यादव की रिपोर्ट
रांची : विनोद तिर्की के तीसरा बार बने झामुमो के नगड़ी प्रखंड अध्यक्ष बनने पर झामुमो जिलाध्यक्ष मुस्ताक आलम ने बधाई देते ुहए संगठन को मजबूत करने की जिम्मेवारी दी है। झारखण्ड मुक्ति मोर्चा नगड़ी प्रखंड का सम्मेलन जिलाध्यक्ष मुस्ताक आलम की अध्यक्षता में नारो स्थित राधाकृष्ण बैन्कवेट हाल में किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव डॉ हेमलाल कुमार मेहता हेमू ने किया। जिलाध्यक्ष मुस्ताक आलम ने सम्बोधित करते हुए कहा कि अब संगठन की हर गतिविधि पर पार्टी के माननीय के न्द्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हेमन्त सोरेन जी का नजर रहता है। केन्द्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला का जो भी निर्देश जारी होता है अक्षरशः पालन करना होगा। सम्मेलन में झामुमो नगड़ी प्रखंड का चुनाव कराया गया जिसमें श्री विनोद तिर्की अध्यक्ष, मोंगिस अन्सारी सचिव, धुचु तिर्की, राजेन्द्र महतो, एमन तिर्की, एवं बुधराम मुण्डा उपाध्यक्ष और श्री सुरेश महतो कोषाध्यक्ष चुने गए।

मौके पर केन्द्रीय सदस्य श्री नन्दकिशोर मेहता, समनुर मंसुरी, जिला उपाध्यक्ष अश्विनी शर्मा, कलाम आजाद, लालजय कुमार नाथ शाहदेव, रामशरण विश्वकर्मा, आफताब आलम, रीना तिर्की, सालो देवी, जावेद अख्तर, भुनेश्वर साहु, बिरिश मिंज, मृत्युन्जय सिंह, परवेज आलम गुड्डू,बांदे उरांव, दानियल एक्का, राखी देवी, नीलम देवी, सोमारी देवी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *