
दुमका: झारखंड को कुछ लोगों ने माॅब लिंंिचग को लेकर पूरे देश में बदनाम करने का ठेका ले रखा है। लागातार झारखंड में माॅब लिंंिचग के मामले में दुःसाहसी लोगों के हौंसले बुलंद हो रहे हैं। नया मामला झारखंड के उपराजधानी दुमका से आयी है। दुमका के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के प्रखंड के कैराबनी गांव के पास शनिवार को खस्सी चोरी के आरोप में दो युवकों की पिटाई के मामले में पुलिस ने 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने विजय पंजियारा व राजेश मंडल के अलावा कालीचरण व जीतेंद्र के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। राजेश को चोरी के आरोप में जेल भेज दिया गया, जबकि विजय का इलाज अभी चल रहा है। राजेश ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसके साथ दो अन्य युवक कालीचरण व जीतेंद्र भी थे, जो बकरी चोरी में उसके साथ थे। जब वे दोनों भीड़ के हत्थे चढ़ गए, तो दोनों भाग गए। पुलिस निरीक्षक एनके सिन्हा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विजय पंजियारा व राजेश मंडल रामगढ़ प्रखंड के सुसानिया गांव से खस्सी चोरी कर भाग रहे थे। कड़बिंधा गांव होते हुए दोनों किसी तरह से कैराबनी गांव के पास पहुंचे थे। दोनों को तेजी से भागते हुए देख कुछ युवकों को शक हुआ। पूछताछ में खस्सी के बारे में जानकारी नहीं दे पाने के कारण युवकों ने चोर समझकर दोनों की जमकर पिटाई कर दी, जिसमें विजय की हालत गंभीर हो गई। उसका अभी पीएमसीएच धनबाद में इलाज चल रहा है। सरायकेला के बाद इस तरह की घटना की पुनरावृति होना झारखंड की रघुवर सरकार को सोचने पर मजबूर कर रहा है।
