
मुखर संवाद के लिये शशिकांत की रिपोर्टः-
बोकारो: ग्लोबल एक्टिव सिटी बोकारो में स्वस्थ बोकारो हेल्दी बोकारो की परिकल्पना धरती पर उतरती दिखी। फिट इंडिया के तहत बोकारो स्टील प्लांट की ओर से साइकलोत्थान आयोजित किया गया। लोगों को इसमें शामिल होकर जहां उत्साह प्रदर्शित करने का मौका मिला, वही उनकी ओर से हेल्थ कॉन्शियस का संदेश भी दिया गया। स्वस्थ रहिए, तंदुरुस्त रहिए और मस्त रहिए।इसी मूल मंत्र के आधार पर साइक्लोथान का आयोजन बोकारो स्टील प्लांट में किया था। मकसद साफ है, स्वस्थ रहेंगे तो ऊर्जा बनी रहेगी और तंदुरुस्त रहेंगे तो पूरी तरह से फिट बने रहेंगे। सैकड़ो की संख्या में साइकिल के साथ प्रतिभागियों ने साइकलोथान में हिस्सा लिया। महिलाएं बच्चे लड़कियां और बड़े लोगों ने भी साइकिल को पैडल लगाया, स्वस्थ, तंदुरुस्त और मस्त रहने का संदेश फैलाया। बोकारो स्टील प्लांट के डायरेक्टर इंचार्ज प्रिया रंजन ने में झंडी दिखाकर साइक्लोथान की शुरुआत कराई और इसी के साथ स्वस्थ तंदुरुस्त और मस्त रहने का संदेश लेकर प्रतिभागी निकल पड़े सड़क पर। डायरेक्टर इंचार्ज में कहा जितना उत्साह से इसकी शुरुआत हुई है प्रतिभागियों को इसके समापन पर दुगना उत्साह से वापस आना होगा।
बोकारो स्टील प्लांट में पिछले कुछ समय से उत्पादन की गतिविधियों को छोड़ दें तो अन्य क्षेत्रों में दिलचस्पी का अभाव दिख रहा था। सुस्ती आ गयी थी। शहर ठहरा ठहरा दिख रहा था।शहर में सांस्कृतिक मनोरंजक गतिविधियां ठहरी हुई थी और शहर अपनी जीवंतता से दूर दिखने लगा था। रोजमर्रा की जिंदगी सिर्फ कमाने खाने में फंसी हुई थी और अन्य गतिविधियां मानों ठहर सी गई थीं। नए डायरेक्टर इंचार्ज प्रिया रंजन ने ठहरे हुए शहर को गतिशील करने और तरह-तरह की गतिविधियों से हलचल पैदा करने की कोशिश की है और इसके तहत कई तरह के आयोजन शुरू कर दिए गए हैं ,जिसने जन भागीदारी को बढ़ाया है तो शहर को भी गतिशील किया है। शहर में हलचल लाने की कोशिश को मिल रहे जन सहयोग ने प्रबंधन का भी उत्साह बढ़ाया है और अब प्रबंधन की ओर से और आगे बढ़कर, कुछ और आगे बढ़कर, कुछ और आगे करने का ऐलान किया गया है।
बोकारो में तरह तरह की बढ़ाई गई गतिविधियां बोकारो को अपने पर गर्व करने का अवसर देने लगी है। बोकारो में केवल उत्पादन ही नहीं होता, केवल हम फौलाद ही नहीं बनाते, केवल देश की अर्थव्यवस्था में ही योगदान नहीं देते बल्कि हमें समाज की भी चिंता है हमारे साथ जुड़े हुए लोगों की भी चिंता है और उनका विकास भी हमारी जिम्मेदारी है प्रबंधन ने यह भी साफ किया है। प्रबंधन सामूहिक भागीदारी से अपनी भूमिका का निर्वाहन करना चाहता है। बोकारो स्टील प्लांट ने अपने बेहतर प्रोडक्शन परफॉर्मेंस के साथ-साथ बेहतर समाज,बेहतर शहर बनाने की ओर भी अपनी पहल शुरू की है और इसका सार्थक परिणाम भी सामने आने लगा है। बोकारो की गतिविधियों में लगातार हो रहे इजाफा को देखते हुए कहा जा सकता है कि बोकारो फिर अपने स्वर्णिम काल की ओर बढ़ चला है, जब उत्पादन भी होता था शहर में गतिविधियां भी होती थी और इनकी वजह से राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बोकारो की अपनी पहचान भी बनी थीऔर बनती रहती थी। बोकारो फिर राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने की ओर बढ़ चला है और इसमें डायरेक्टर इंचार्ज प्रिया रंजन की व्यक्तिगत दिलचस्पी खास भूमिका दिखा रही है।
