सरायकेला जिले के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 2 में केंदु गाछ से लेकर सापड़ा मुख्य मार्ग तक सड़क चौड़ीकरण एवं मजबूती करण के कार्यक्रम का शिलान्यास मेयर विनोद श्रीवास्तव ने नारियल फोड़कर किया।आदित्यपुर के केंदूगाछ से लेकर वार्ड संख्या 2 और 3 को सीधे तौर पर इस सड़क से लाभ मिलेगा। मौके पर मौजूद आदित्यपुर नगर निगम के मेयर विनोद श्रीवास्तव ने बताया की नगर निगम की अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं में से एक इस योजना से न सिर्फ वार्ड के आसपास के क्षेत्र वाले यात्रियों बल्कि बंगाल और राजधानी रांची से आने वाले यात्रियों को भी सीधे तौर पर सुविधा मिलेगी। वहीं वार्ड संख्या 2 के पार्षद अभिजीत महतो ने बताया की वार्ड चुनाव के दरमियान इस सड़क के मुद्दे को लेकर ही वे वार्ड के तमाम वोटरों के पास गए थे और वोटरों का विश्वास भी जीत में तब्दील हुआ था।आज इस सड़क का शिलान्यास हो जाने से वे तमाम लोगों के साथ नगर निगम का धन्यवाद कर रहे हैं मौके पर निगम के डिप्टी मेयर अमित सिंह के अलावा वार्ड संख्या 3 की पार्षद पिंकी चौधरी भी मौजूद था।
