मुखर संवाद के लिये अजय यादव की रिपोर्टः-
इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर में बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर के बावड़ी की छत गिरने से 13 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 17 लोगों को बचा लिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कन्या-पूजन के कारण मंदिर में भीड थी। हवन कार्यक्रम के दौरान कई श्रद्धालु बावड़ी की छत पर बैठे हुए थे। अधिक श्रद्धालुओं के कारण छत ढह गई जिससे श्रद्धालु बावड़ी में गिर गए। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। 40 फीट गहरी बावड़ी में 30 से ज्यादा लोग गिरे थे। बावड़ी से कुल 11 शव निकाले गए, जबकि पुलिस ने रस्सियों की मदद से 19 लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दो लोगों ने दम तोड़ दिया। बावड़ी में चार से पांच फीट पानी है। नगर निगम तीन पंप की मदद से पानी निकाला। जिसके बाद दोबारा रेस्क्यू शुरू किया है। आशंका है कि अभी भी कुछ लोग बावड़ी में डूबे हुए हैं। मौके पर एनडीआरएफ की टीम भी पहुंची है।हादसा सपना संगीता रोड स्थित स्नेह नगर में हवन के दौरान हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक लोग बावड़ी की छत पर बैठे थे। वजन से उसकी छत टूट गई और लोग नीचे गिर गए। यह मंदिर करीब 60 साल पुराना है। मंदिर में दर्शन करने आया एक बच्चा अब भी लापता है। कलेक्टर ने घटना की मजिस्ट्रियल जांच कराने की बात कही है।
प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और चिकित्सा दल तुरंत ही घटनास्थल पर पहुंचे। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल भी राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राहत और बचाव कार्य की निरंतर निगरानी कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश के मुख्यरमंत्री शिवराज सिंह चौहान से बात कर स्थिति की जानकारी ली। श्री मोदी ने कहा कि राज्यि सरकार ने तत्का्ल ही राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। प्रधानमंत्री ने प्रभावितों और उनके परिवारों के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मृतकों के परिजनों के 5-5 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि सरकार घायलों को इलाज कराएगी।
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया बावड़ी से निकाली गई 11 डेडबॉडी में से 10 महिलाओं की है। अभी तक हादसे में हम 13 लोगों को खो चुके है। मौके पर प्रशासन रेस्क्यू कार्य में जुटा हुआ है। हादसे की जांच के आदेश भी दिए जा चुके हैं। जिन लोगों का बचाव किया गया है, उनका इलाज किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंदौर दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश के मुख्यनमंत्री शिवराज सिंह चौहान से बात कर स्थिति का जायजा लिया। एक टवीट में श्री मोदी ने कहा कि राज्य सरकार ने तत्काल ही राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। प्रधानमंत्री ने प्रभावितों और उनके परिवारों के लिए प्रार्थना की।
