

मुखर संवाद के लिये अशोक कुमार की रिपोर्टः-
रांची: भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक कल भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित की जायेगी। प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश की नयी कमेटी को कल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा भी संबोधित करेंगे। वर्चुअल माध्यम से होने वाली इस बैठक का उद्घाटन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, राष्ट्रीय सहसंगठन महामंत्री सौदान सिंह, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया रहाटकर भी ऑनलाइन अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगी। भाजपा के प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा ने बताया कि एक दिवसीय कार्यसमिति बैठक 10.30 बजे पूर्वाह्न से 5.30 बजे अपराह्न तक आयोजित की गई है।उन्होंने कहा कि कार्यसमिति में राजनीतिक प्रस्ताव के अतिरिक्त पार्टी के सांगठनिक बातों एवं आगामी कार्यक्रमो पर विस्तार से चर्चा होगी। वर्मा ने बताया कि बैठक में प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश और राष्ट्रीय नेताओं के अलावा केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, नेता विधायकदल बाबूलाल मरांडी और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और सभी प्रदेश पदाधिकारी शामिल होंगे।
