गांडेय विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी ने दिलीप कुमार वर्मा को बनाया प्रत्याशी, दिलीप कुमार वर्मा झामुमो की प्रत्याशी कल्पना सोरेन का करेंगें मुकाबला

Jharkhand झारखण्ड देश राजनीति


मुखर संवाद के लिये शिल्पी यादव की रिपोर्टः-
नयी दिल्ली/ गिरिडीह : बीजेपी ने झारखंड में गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। बीजेपी ने प्रदेश के मंत्री दिलीप कुमार वर्मा को अपना प्रत्याशी बनाया है। दिलीप एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं। वह पहली बार गांडेय सीट से चुनाव लड़ेंगे। दिलीप कुमार वर्मा झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन का मुकाबला करेंगे। गांडेय सीट में आदिवासी और मुस्लिम मतदाताओं की बहुलता है इसलिये इस सीट पर झामुमो का कई बार कब्जा रहा है। झामुमो के सालखन सोरेन तीन बार लागतार विधायक रहे हैं वहीं सरफराज अहमद भी 2019 में झामुमो के टिकट पर ही चुनकर आये। गिरिडीह जिले की गांडेय सीट झामुमो विधायक सरफराज अहमद के इस्तीफे के बाद खाली हो गई थी, जो 14 मार्च को राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए थे। अटकलें लगाई जा रही हैं कि झामुमो अपने गिरफ्तार नेता हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन को उपचुनाव में उतार सकता है।

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह के हस्ताक्षर से अधिसूचना जारी की गयी है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने 16 मार्च को गांडेय विधानसभा उपचुनाव की घोषणा की थी।गांडेय सीट से 20 मई को उपचुनाव होगा। डॉ सरफराज अहमद के इस्तीफे के बाद से ये विधानसभा सीट खाली है। झारखंड की गांडेय विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी। झामुमो के डॉ सरफराज अहमद ने पिछले दिनों इस सीट से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद से वह विधानसभा सीट खाली है. यहां 20 मई को उपचुनाव होना है। दिलीप कुमार वर्मा भारतीय जनता पार्टी में कई पदों पर रहे हैं। भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष का दायित्व निभाया है। इसके बाद उन्हें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की टीम में शामिल करते हुए प्रदेश मंत्री बनाया गया। अब बीजेपी ने इन्हें गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए टिकट दिया है।

गांडेय विधानसभा सीट से झारखंड मुक्ति मोर्चा के तत्कालीन विधायक डॉ सरफराज अहमद ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. 31 दिसंबर 2023 को झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने डॉ सरफराज अहमद का इस्तीफा स्वीकार कर लिया था. झारखंड विधानसभा सचिवालय की ओर से इसकी अधिसूचना जारी की गयी थी.गांडेय विधानसभा सीट से इस्तीफा देने के बाद डॉ सरफराज अहमद राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित किए गए. इन्हें झारखंड से राज्यसभा के लिए गठबंधन का साझा प्रत्याशी बनाया गया था। चुनाव में सत्ता पक्ष व विपक्ष से एक-एक प्रत्याशी थे। लिहाजा दोनों प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित किए गए। बीजेपी से जहां डॉ प्रदीप वर्मा राज्यसभा गए, वहीं गठबंधन से डॉ सरफराज अहमद निर्विरोध निर्वाचित किए गए। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने 16 मार्च को गांडेय विधानसभा उपचुनाव की घोषणा की थी। झारखंड के गांडेय में पांचवें फेज में विधानसभा उपचुनाव होगा. 20 मई को गांडेय विधानसभा का उपचुनाव होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *