
मुखर संवाद के लिये शिल्पी यादव की रिपोर्ट-
रांची: राँची प्रेस क्लब में दिवंगत वरिष्ठ पत्रकार राणा गौतम के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। उनके निधन से पत्रकारिता क्षेत्र को बड़ी क्षति हुई है। बाबा बैद्यनाथ से उनकी आत्मा को शांति और उनके परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की, पुर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास,ने। रघुवर दास ने वरिष्ठ पत्रकार राणा गौतम के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके निधन से पत्रकारिता क्षेत्र को बड़ी क्षति हुई है। बाबा बैद्यनाथ से उनकी आत्मा को शांति और उनके परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। बता दें कि रांची प्रेस क्लब के कार्यकारणी सदस्य राणा गौतम का निधन बुधवार को हुआ। कुछ महीनों से वे कैंसर से जूझ रहे थे। इसी बीच वे रांची प्रेस क्लब के कार्यकारणी सदस्य बने। उन्होंने कई मीडिया संस्थानों में काम किया था।
