
रांची. राज्य के जल संसाधन, पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री चंद्रप्रकाश चैधरी ने मंगलवार को मंत्री पद एवं विधायकी पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने मंत्री पद का इस्तीफा मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं विधायक पद का इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव को सौंपा। मालूम हो कि चंद्र प्रकाश चैधरी अभी गिरिडीह संसदीय क्षेत्र से आजसू पार्टी के सांसद निर्वाचित हो चुके हैं। इसके पूर्व उन्होंने रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र की सदस्यता से अपना इस्तीफा विधानसभा जाकर विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा। इस्तीफा देने के बाद उन्होंने कहा कि रामगढ़ के लोगों से हमारा जुड़ाव बना रहेगा। रामगढ़ के लोगों के प्यार, आशीर्वाद एवं स्नेह का नतीजा है कि दायित्वों का विस्तार गिरिडीह संसदीय क्षेत्र में बतौर सांसद के रूप में हुआ है। उन्होंने कहा कि रामगढ़ जन्मस्थली एवं कर्मस्थली रही है और आज जो हमें गिरिडीह की जनता ने अपना भरपूर सहयोग और समर्थन दिया है। उसमें रामगढ़ की भूमिका उल्लेखनीय है। अब कि मेरी जवाबदेही बढ़ गई है। गिरिडीह के लोगों के जन भावनाओं के अनुरूप मिली दायित्वों का निर्वहन करने का प्रयास करेंगे।
जल संसाधन, पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री चंद्रप्रकाश चैधरी ने मंगलवार को मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री रघुवर दास को सौंपा। इसके बाद उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव से मिलकर रामगढ़ के विधायक पद से इस्तीफा सौंप दिया।
चंद प्रकाश चैधरी 2019 के लोकसभा चुनाव में गिरिडीह संसदीय क्षेत्र से सांसद निर्वाचित हुए हैं। वह वर्ष 2005 से रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन आजसू पार्टी से विधायक निर्वाचित होते रहे हैं। झारखंड सरकार में लंबे समय तक मंत्री रहने का उन्हें अवसर प्राप्त है। वह गिरिडीह संसदीय क्षेत्र के साथ-साथ रामगढ़ की जनता की सेवा में सदैव तत्पर रहेंगे।
