ईद के पहले मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दी मुस्लिमों को ईदी

Jharkhand झारखण्ड

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने ईद के एक दिन पहले मुस्लिम भाईयों को दिया गया अपना वादा निभाते हुए हज हाउस के रूप में ईदी दी है। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि झारखंड सरकार सबका साथ सबका विकास के साथ सबके विश्वास जीतने में भरोसा रखती है. यही कारण है कि झारखंड बनने के इतने वर्षों के बाद आज हमारी सरकार ने मुस्लिम धर्मावलंबियों की पुरानी मांग को पूरा करते हुए आधुनिक और भव्य हज हाउस का निर्माण कराया है. हमारा मानना है कि गरीबी का कोई धर्म नहीं होता है. गरीब की सेवा ही हमारी सरकार का धर्म है.
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राजधानी के कडरू में हज हाउस के उदघाटन के दौरान कहा कि झारखंड सरकार सबका साथ सबका विकास के साथ सबके विश्वास जीतने में भरोसा रखती है। यही कारण है कि झारखंड बनने के इतने वर्षों के बाद आज हमारी सरकार ने मुस्लिम धर्मावलंबियों की पुरानी मांग को पूरा करते हुए आधुनिक और भव्य हज हाउस का निर्माण कराया है। हमारा मानना है कि गरीबी का कोई धर्म नहीं होता है। गरीब की सेवा ही हमारी सरकार का धर्म है। उन्होंने कहा कि हर समस्या का एक ही समाधान है और वो है विकास। हमारी सरकार राज्य के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की योजनाओं को राज्य सरकार धरातल पर उतार रही है। दोनों सरकारें किसी धर्म विशेष के लिए काम नहीं करती है। हमारे लिए हर नागरिक महत्वपूर्ण है। हमारी लड़ाई गरीबी के खिलाफ है। सभी को आगे बढ़ने का अधिकार है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मुस्लिम समाज के हितैषी बननेवालों ने उनकी कभी चिंता नहीं की। यह सोचने की बात है कि हज हाउस बनाने में भी गड़बड़ी की गयी। लोगों को अब सोच में बदलाव लाने की जरूरत है। प्रधानमंत्री आवास योजना का सबसे ज्यादा लाभ गरीब और बेघर मुस्लमानों को मिला है। हर घर में शौचालय, हर घर में एलपीजी गैस जैसी योजनाओं में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम महिलाएं काफी हुनरमंद है। सरकार उन्हें प्रशिक्षित कर स्वरोजगार से जोड़ने का काम कर रही है। यहां भी एक सिलाई प्रशिक्षण केंद्र की शुरूआत करें, सरकार हर संभव मदद करेगी। महिला शक्ति आगे बढ़ेगी, तो समाज और राज्य भी आगे बढ़ेगा। युवाओं को भी रोजगार देने के लिए कई प्रशिक्षण केंद्र चलाये जा रहे हैं।
समाज कल्याण मंत्री डॉ लुईस मरांडी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने देश का सबसे अच्छा हज हाउस बनाने का वादा किया था, जिसे आज पूरा कर दिया। हमारी सरकार की योजनाओं का लाभ हर समाज को मिल रहा है। झारखंड से हज के लिए जानेवाले यात्रियों की सुविधा का भी राज्य सरकार पूरा ध्यान रख रही है।
लुईस मरांडी ने पूर्व की हेमंत सोरेन की सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि उनकी पार्टी किसी को डराने का काम नहीं करती है और सभी का साथ और सभी का विकास पर पूरी तरह से भरोसा रखती है। मुख्यमंत्री रघुवर दास को अल्पसंख्यकों के लिये चलाये जाने वाली योजनाओं के लिये भी विशेष रूप से धन्यवाद दिया है। लुईस मरांडी ने हेमंत सोरेन सरकार पर हमलावर होत हुए कहा है कि अल्पसंख्यकों के पवित्र स्थान को लेकर भी अनियमितता बरतना उनकी मानसिकता को दर्शाता है। हेमंत सोरेन की सरकार ने अल्पसंख्यकों को केवल वोट बैंक के रूप में ही इस्तेमाल किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *