जिसका अंदेशा था वहीं हुआ भाजपा प्रदेश कार्यालय में मिलन समारोह बना रणक्षेत्र

Jharkhand झारखण्ड
झामुमो नेता शशिभूषण मेहता और आजूस के नेता रामाशीष यादव ने बीजेपी का दामन थामI

रिपेार्ट- अशोक कुमार

रांची: भाजपा में मिलन समारोह रणक्षेत्र में बदल गया जब झामुमो के नेता और पांकी के पूर्व प्रत्याशी शशिभूषण मेहता ने भाजपा का दामन क्या थामा मानों भूचाल सा आ गया। भाजपा के नेता ही अपनी ही पार्टी के विरोध में साजिश करने में जुट गये। पार्टी के अंदर सवर्ण बिरादरी के नेताओं ने शशिभूषण मेहता के खिलाफ मानो अभियान ही चला दिया। शशिभूषण मेहता के खिलाफ राजनीति करनेवालों ने सुचित्रा मिश्रा के बेटों का सहारा लेकर भाजपा के प्रदेश कार्यालय में वह सब करवा दिया जो अबतक शायद ही हुआ हो। प्रदेश भाजपा कार्यालय में गुरुवार को झामुमो नेता शशिभूषण मेहता और आजूस के नेता रामाशीष यादव ने बीजेपी का दामन थाम लिया। इस मौके पर दोनों नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के साथ-साथ मुख्यमंत्री रघुवर दास के कार्यों से प्रभावित और भारतीय जनता पार्टी के विचारधारा से सहमत होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने का निर्णय लिया है। शशिभूषण पर ऑक्सफोर्ड स्कूल की वार्डन सुचित्रा मिश्रा की हत्या का आरोप है। फिलहाल वो जमानत पर चल रहे हैं। इधर, भाजपा कार्यालय में सुचित्रा मिश्रा के दोनों बेटे भाजपा ऑफिस पहुंचे और शशिभूषण मेहता के भाजपा में शामिल होने का जमकर विरोध किया। इस दौरान काफी हंगामा भी हुआ। सुचित्रा मिश्रा के दोनों बेटे अभिषेक मिश्रा और आशुतोष मिश्रा अपनी मामी के साथ प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे थे। अभिषेक ने प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा को आग्रह पत्र सौंपा। इसमें कहा था कि वह खुद भाजपा के सदस्य हैं। मेरी मां के हत्यारे को पार्टी में शामिल न कराएं। इससे पार्टी की छवि तो धूमिल होगी ही, हमारा विश्वास भी टूटेगा। शशिभूषण मेहता ने कहा कि यह मामला अभी कोर्ट में है। कुछ खास लोग मेरा विरोध करवा रहे हैं। शशि भूषण मेहता का भाजपा में शामिल होने का विरोध भी जमकर हुआ। विरोध पार्टी के प्रदेश कार्यालय तक पहुंच गया। चर्चा है कि प्रकाश राम के विरोध में लातेहार जिलाध्यक्ष अमित शाहदेव ने इस्तीफा देने की पेशकश की है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, ब्रजमोहन राम और बैद्यनाथ राम ने भी प्रकाश राम के खिलाफ प्रदेश स्तर पर अपना विरोध दर्ज कराया है। बता दें कि प्रकाश राम के भाजपा में शामिल होने की अटकलें लंबे समय से चल रहीं हैं। राज्यसभा चुनाव में भी झाविमो के फैसले से इतर उन पर भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में वोट देने का आरोप लगा था। पांकी विधानसभा क्षेत्र से झामुमो के टिकट पर पिछला विधानसभा चुनाव लड़ चुके शशि भूषण मेहता के भाजपा में शामिल होने की जानकारी सार्वजनिक होते ही स्व. सुचित्रा मिश्रा के परिजन बुधवार को भाजपा कार्यालय पहुंचे और उन्होंने अपना विरोध दर्ज कराया। शशि भूषण मेहता ऑक्सफोर्ड स्कूल की वार्डन रही सुचित्रा मिश्रा हत्याकांड के आरोपित हैं। सुचित्रा के दोनों बेटे अभिषेक मिश्र और आशुतोष मिश्र अपनी रिश्तेदार ललिता पांडेय के साथ भाजपा कार्यालय पहुंचे और भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा से मिलकर अपना विरोध दर्ज कराया। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा के नाम लिखित ज्ञापन भी सौंपा, जिसमें शशिभूषण मेहता को भाजपा में शामिल न करने का अनुरोध किया गया। कहा, अगर वो भाजपा में शामिल होंगे तो यह दुर्भाग्य की बात होगी। इसके बाद उन्होंने कार्यालय के बाहर प्रदर्शन भी किया। प्रदीप वर्मा ने पार्टी की ओर से उन्हें इस मामले में सहानुभूतिपूर्वक विचार का भरोसा दिलाया। इधर, शशिभूषण मेहता ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री रघुवर दास के विकास कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हो रहें हैं। जो लोग विरोध कर रहे हैं, यह उनका विषय है। वहीं आजसू के नेता रामाशीष यादव ने कहा है कि भाजपा पलामू के इलाके में जो प्रदर्शन अबतक नहीं कर सकी थी उसे बेहतर तरीके से करने के प्रयास कमें कार्य किया जायेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री रघुवर दास के सपनो का झारखंड बनाने और केन्द्र सरकार और राज्य सरकार की नीतियों को जनजन तक पुहंचाने का कार्य किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *