प्रशांत बोस के बाद नक्सलियों की कमान संभालेगा प्रमोद मिश्रा, गया में कैंप कर रहे प्रमोद मिश्रा के पूर्वी क्षेत्रीय ब्यूरो प्रमुख के पद पर आने से नक्सलियों में विरोध की स्थिति

Jharkhand अपराध झारखण्ड देश

मुखर संवाद के लिये अशोक कुमार की रिपोर्टः-
रांची/ गया : नक्सलियों के अंदर फिलहाल उहापोह की स्थिति प्रशांत बोस की गिरफ्तारी के बाद से हो गयी है। झारखंड पुलिस के हाथों गिरफ्तार एक करोड़ के इनामी माओवादियों के पोलित ब्यूरो सदस्य किशन उर्फ प्रशांत बोस उर्फ बूढ़ा के बाद माओवादियों के पूर्वी क्षेत्रीय ब्यूरो प्रमुख के पद पर प्रमोद मिश्रा को बिठाए जाने की चर्चा है। प्रमोद मिश्रा भाकपा (माओवादी) पोलित ब्यूरो का सदस्य है और 2017 में जेल से बाहर आने के बाद एक बार फिर सक्रिय हो गया है।

वर्तमान में पुलिस को उसके बिहार के गया स्थित छकरबंधा में कैंप किए जाने की जानकारी मिली है।सुरक्षा एजेंसियों को यह सूचना मिली है कि प्रमोद मिश्रा को माओवादियों के पूर्वी क्षेत्रीय ब्यूरो प्रमुख बनाए जाने की खबर के बाद मिसिर बेसरा व अनल उर्फ पतिराम मांझी ने विरोध भी शुरू कर दिया है, क्योंकि मिसिर बेसरा ने अपने लेटर पैड पर खुद को ईस्टर्न रीजन ब्यूरो की जगह इस्टर्न रीजनल कमांड के नाम का इस्तेमाल किया है। गौरतलब है कि पिछसुरक्षा एजेंसियों को यह सूचना मिली है कि प्रमोद मिश्रा को माओवादियों के पूर्वी क्षेत्रीय ब्यूरो प्रमुख बनाए जाने की खबर के बाद मिसिर बेसरा व अनल उर्फ पतिराम मांझी ने विरोध भी शुरू कर दिया है, क्योंकि मिसिर बेसरा ने अपने लेटर पैड पर खुद को ईस्टर्न रीजन ब्यूरो की जगह इस्टर्न रीजनल कमांड के नाम का इस्तेमाल किया है। गौरतलब है कि पिछले दिनों झारखंड पुलिस ने सरायकेला से एक करोड़ के इनामी माओवादियों के पोलित ब्यूरो सदस्य प्रशांत बोस उर्फ किशन उसकी पत्नी शीला मरांडी सहित छह नक्सलियों की गिरफ्तारी की थी।

प्रशांत बोस उर्फ किशन पूर्वी क्षेत्रीय ब्यूरो प्रमुख भी था, जिसके बाद अब प्रमोद मिश्रा को कमान मिलने की चर्चा तेज है।ले दिनों झारखंड पुलिस ने सरायकेला से एक करोड़ के इनामी माओवादियों के पोलित ब्यूरो सदस्य प्रशांत बोस उर्फ किशन उसकी पत्नी शीला मरांडी सहित छह नक्सलियों की गिरफ्तारी की थी। प्रशांत बोस उर्फ किशन पूर्वी क्षेत्रीय ब्यूरो प्रमुख भी था, जिसके बाद अब प्रमोद मिश्रा को कमान मिलने की चर्चा तेज है। वहीं नक्सलियो ंके पुलिस की कार्रवाई के बाद जवाबी कार्रवाई करने की संभावना बढ़ गयी है। हाल ही में नक्सलियों ने प्रशांत बोस की गिरफ्तारी के बाद तीन दिनो ंका झारखंड-बिहार बंद बुलाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *