झारखंड कांग्रेस के प्रदेश सह प्रभारी उमंग सिंघार पर लगा दुष्कर्म का आरोप, पहले भी महिला मित्र की हत्या के लिये उकसाने का लगा है आरोप

Jharkhand अपराध झारखण्ड देश राजनीति

मुखर संवाद के लिये व्यूरो रिपोर्टः-
रांची/ भोपाल : कांग्रेस के झारखंड सह प्रभारी और विधायक उमंग सिंघार का विवादों से गहरा नाता है। वह अक्सर किसी न किसी बात को लेकर चर्चा में बने रहते हैं।मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और गंधवानी से विधायक उमंग सिंघार के खिलाफ 38 वर्षीय एक विवाहित महिला के साथ दुष्कर्म और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगा है। विधायक के खिलाफ नौगांव थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला का आरोप है कि कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार ने नवंबर 2021 से नवंबर 2022 तक उसके साथ दुष्कर्म किया. इसके अलावा महिला ने उमंग सिंघार पर उसके साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार करने का भी आरोप लगया है। महिला की शिकायत पर नौगांव पुलिस ने सभी आरोपों के आधार पर विधायक उमंग सिंगार के खिलाफ आइपीसी की धारा 376, 377 और 498 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कुछ दिन पहले ही कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार की नौकरानी ने उनकी पत्नी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे. गंधवानी से कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार की पत्नी के खिलाफ पुलिस में मारपीट और गाली-गलौज करने का केस दर्ज किया गया था. उनके घर पर खाना बनाने का काम करने वाली नौकरानी ने आरोप लगाया था कि उमंग की पत्नी प्रतिमा उर्फ पिंकी सिंघार ने उसके साथ कथित मारपीट की. साथ ही उसे धमकाते हुए उसके साथ मारपीट भी की. नौकरानी की शिकायत पर पुलिस ने उमंग सिंघार की पत्नी प्रतिमा के खिलाफ आपराधिक मामलों के तहत केस दर्ज कर लिया था। मई 2021 को वो उस समय चर्चा में आए जब मध्य प्रदेश के कथित सोनिया सुसाइड केस में उनका नाम सामने आया. उस समय उनके खिलाफ उनकी गर्लफ्रेंड सोनिया भारद्वाज को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया था. उससे एक दिन पहले ही भोपाल में उनके निवास पर उनकी गर्लफ्रेंड सोनिया भारद्वाज ने फांसी लगा ली थी।

उस समय विधायक उमंग सिंघार को लेकर इस बात की चर्चा थी कि वो अपनी पत्नी को तलाक दिए बिना ही अंबाला निवासी अपनी गर्लफ्रेंड सोनिया भारद्वाज से शादी करना चाहते थे. पुलिस ने सोनिया के एफआईआर में सुसाइड नोट और महिला के बेटे व मां के बयान को आधार बनाया था. सोनिया की पहले भी दो शादी हो चुकी थी. और उसका एक बेटा भी है. पुलिस ने बताया कि अगस्त 2020 में दोनों की मेट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए पहचान हुई थी। इस पूरे प्रकरण को लेकर गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव, गुजरात चुनाव के सह प्रभारी, पूर्व मंत्री, वर्तमान विधायक उमंग सिंघार के ऊपर धार जिले के नौगांव थाने में दुष्कर्म शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप उनकी पत्नी ने लगाया है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार उनकी और भी पूर्व में पत्नियां थी। पुलिस ने 498 ं 323, 376, 377, 294 और 506 सहित अन्य धाराओं में मामला नौगांव थाना जिला धार में दर्ज किया है।

बीजेपी के प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी ने कहा कि, क्या यही कांग्रेस का चाल चरित्र और चेहरा है। हाल ही में कांग्रेस के एक विधायक का बेटा अपने आप में एक ऐसे ही कृत्य में गिरफ्तार हुआ है, और अब कांग्रेस के सीनियर विधायक उमंग सिंघार का नाम ऐसी घटना में सामने आया है। यह निश्चित रूप से निंदनीय है, हमें लगता है कि, जब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जनजातियों के लिए गौरव यात्रा निकाल रहे हैं, तो ऐसी यात्राओं से दूरी बनाकर कांग्रेस के विधायक कैसे कृत्य में मस्त रहते हैं, यह जनता के सामने आ गया है। हम तो मांग करेंगे कि, राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा में भी इस रूट को शामिल करना चाहिए, और उस पीड़िता के घर जाकर मालूम करना चाहिए कि, कांग्रेस के विधायकों की कथनी और करनी किस तरह की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *