झारखंड की तरह ही बिहार में भी भाजपा के डबल इंजन को भेक्यूम कर दिया जायेगा: जयप्रकाश नारायण यादव

Jharkhand झारखण्ड

रांची से अशोक कुमार की रिपोर्टः-
रांची: जिस तरह से भाजपा के डबल इंजन की सरकार को झारखंड से हटाया गया, उसी तरह केंद्र और बिहार से भी उखाड़ फेंकी जाएगी। ये बातें राजद के प्रदेश प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव ने कही है। झारखंड में लालू ्रपसाद यादव के महागठबंधन बनाने की जिद के कारण ही प्रदेश में हेमंत सोरेन की सरकार बन पायी है। हमलोगों ने महागठबंधन की जीत को लेकर आष्वस्त थे जिसका लाभ झारखंड की जनता ने महागठबंधन के प्रत्याशियों कांे दिया है। जयप्रकाश नारायण यादव ने गुरुवार को विधायक क्लब हॉल में पार्टी के नवनिर्वाचित विधायक एवं प्रत्याशियों के अभिनंदन समारोह के दौरान कही।  जयप्रकाश नारायण यादव ने कहा कि देश में अराजकता का माहौल है। जेएनयू में हुई घटना के लिए सरकार दोषी है। इसका जवाब पूरे देश की जनता मांग रही है। झारखंड सरकार के मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि इस चुनाव में जनता ने हेमंत सोरेन को अपना नेता स्वीकार किया है। भाजपा की टेबल इंजन की सरकार को वापस छत्तीसगढ़ भेजने का काम किया। उन्होंने पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि जो जिम्मेवारी उन्हें सौंपी गयी है। उसमें वे खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि रघुवर सरकार झारखंड के खजाने को जरूर खाली कर चुकी है पर निराश होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जिस तरह पारा शिक्षकों की मांग को मानते हुए मानदेय देने का काम किया गया। उसी तरह सभी के मांगों को ध्यान में रखकर झारखंड के विकास को ध्यान में रखकर काम किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अभय सिंह ने किया। कार्यक्रम में राजेश यादव, सुभाष यादव, संजय सिंह यादव ,घूरन राम, खालिद खलील, अमिताभ चैधरी, विजय राम, सुरेश पासवान और अभय कुमार सिंह समेत कई ने संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *