मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गये दिल्ली , राहुल और सोनिया से मुलाकात कर मंत्रिमंडल को देंगे आकार

Jharkhand झारखण्ड

रांची से अशोक कुमार की रिपेार्टः-

रांची: कांग्रेस के कोटे से मंत्रियों के नाम तय करने और स्पीकर पद को लेकर हो रही माथापच्ची के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज दिल्ली के लिये रवाना हो गये । हेमंत सोरेन अब कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी से बातचीत कर कांग्रेस के कोटे से आनेवाले मंत्रालय और विधानसभाध्यक्ष के पद को लेकर फैसला होगा। हेमंत मंत्रिमंडल में कांग्रेस कोटे से दो मंत्रियों को शपथ दिलाई जा चुकी है और शेष के लिए बातचीत जारी है। अभी तक की जानकारी के अनुसार कांग्रेस पांच मंत्रियों के लिए स्थान पक्का मानकर चल रही है। कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा अध्यक्ष का पद लेने से इन्कार कर दिया है। इसके बदले पांच मंत्रियों की बात की जा रही है। हालांकि झामुमो विधायकों की संख्या के हिसाब से कांग्रेस को चार सीटें ही देने को राजी है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का फैसल इस मसले पर अंतिम होगा।
राहुल के फैसले के बाद आरपीएन इससे संबंधित सूचना हेमंत सोरेन को देकर अंतिम तौर पर मंत्रियों की सूची को फाइनल कर सकते हैं। ऐसी संभावना है कि राजेंद्र सिंह और बन्ना गुप्ता के पूर्व अनुभवों को देखते हुए टीम में रखे जाने की संभावना है। इसके बाद मौका मिलेगा तो किसी नए चेहरे को मंत्रालय में जगह मिल सकती है और अभी इसी के लिए विधायक दौड़ लगा रहे हैं। कांग्रेस का एक खेमा मंत्रालय में महिला विधायकों को जगह दिलाने के लिए भी सक्रिय है। कांग्रेस में पहली बार चार महिलाओं ने विधानसभा तक का सफर पूरा किया है और चारों पहली बार ही विधायक बनी हैं। इनके पास अनुभव तो कम है लेकिन इन्हीं में से किसी एक को मौका दिलाने के लिए जोर आजमाइश चल रही है। फिलहाल कांग्रेस की ओर से महगामा की विधायक दीपिका पांडे सिंह की महिला मंत्री के रूप में हेमंत सोरेन के मंत्रिमंडल में शामिल किये जाने की पूरी संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *