झारखंड पासवा ने महिला दिवस के मौके पर महिलाओं को किया सम्मनित, विभिन्न क्षेत्रों में महिलाये अपने योगदान से कर रही हैं गौरवान्वित

Jharkhand झारखण्ड देश राजनीति शिक्षा जगत साहित्य-संस्कृति

मुखर संवाद के लिजये शिल्पी यादव की रिपोर्टः-
रांची : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर झारखण्ड प्रदेश प्राइवेट स्कूल्स एण्ड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन पासवा ने संत गैब्रिएल एण्ड मोनिका स्कूल में शिक्षा के क्षेत्र में, साहित्य के क्षेत्र में, डॉक्टर एवं अन्य क्षेत्रों से जुड़ी महिलाओं को सम्मानित कर उनके प्रति आदर व कृतज्ञता प्रकट किया एवं होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। पासवा ने साहित्य के क्षेत्र में नंदा पांडे, शिक्षा के क्षेत्र में डॉ सुषमा केरकेट्टा, डॉ किरण सुनीता तिर्की , विनीता कुमारी , डेजी मुस्कान , ममता सिन्हा, नुसरत जहाँ, आफरीन परवीन, होली क्रॉस स्कूल की प्राचार्या सिस्टर सरोज लकड़ा, एसबीआई बैंक मैनेजर मोलिना विद्या मुण्डा , चिकित्सक क्षेत्र में डॉ राजश्री , सेवा कार्यों के लिए यमुना देवी सहित अन्य को सम्मानित किया गया।

पासवा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे ने कहा महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा , आदर और प्रेम प्रकट करते हुए महिलाओं के आर्थिक राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों एवं कठिनाइयों की सापेक्षता के उपलक्ष में महिला दिवस उत्सव के तौर पर मनाया जाता है। महिलाओं के राजनीतिक एवं सामाजिक उत्थान के लिए भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाए जाते हैं।आलोक दूबे ने कहा कुछ विकृत मानसिकता आज भी महिलाओं का शोषण एवं अत्याचार करते हैं ऐसी मानसिकता को मिलकर हमें नष्ट करना है और जिस दिन इस संसार से अत्याचार बन्द होगा तभी हम महिलाओं को असली सम्मान प्राप्त होगा। पासवा प्रदेश उपाध्यक्ष लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा महिला हमारी समाज, परिवार के लिए अनमोल हैं,आज महिलाऐं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं।कई ऐसे भी उदाहरण हैं कि जो महिलाएं कर सकती हैं वह पुरुष नहीं कर सकते हैं।आज भी हमारे समाज में महिलाओं के साथ भेदभाव देखने को मिलता है जो ठीक नहीं है।

पासवा रांची महानगर अध्यक्षा सह संत गैब्रिएल एण्ड मोनिका स्कूल की प्राचार्या डॉ सुषमा केरकेट्टा ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस अवसर पर साहित्यकार नंदा पांडे ने “सम्मान एक दिन का“ कविता प्रस्तुत किया। डॉ किरण सुनीता तिर्की ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ और पावन मौके पर हम सभी एककत्रित हुए है। उन्होंने कहा कि हम सभी पासवा का आभार प्रकट करते है जिन्होंने हमें सम्मानित कर हमें प्रोत्साहित किया। इस मौके पर विनीता कुमारी, ममता सिन्हा, सिस्टर सरोज लकड़ा , डॉ राजश्री , आफरीन परवीन , नुसरत जहां ने भी अपने विचार रखे। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर राजधानी रांची झारखण्ड के सभी जिलों में पासवा द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रही महिलाओं को सम्मानित कर उनके प्रति आभार एवं कृतज्ञता प्रकट किया। इस अवसर पर पासवा के प्रदेश उपाध्यक्ष लाल किशोर नाथ शाहदेव , सेवानिवृत्त आईएएस अवधेष पांडे, पासवा के अरविंद कुमार , संजय प्रसाद, आलोक बिपिन टोप्पो , राशिद इक़बाल, अलताफ अंसारी, मेंहुल दूबे सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *