तेजप्रताप के खिलाफ हसनपुर से ऐश्वर्या राय मैदान में उतरेगी, साली करिश्मा देंगी तेजप्रताप का साथ

देश बिहार राजनीति

पटना से शालिनी यादव की रिपोर्टः-
पटना/ समस्तीपुर: राजद के नेता और लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजप्रताप यादव के खिलाफ ऐश्वर्या राय विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। यह फिल्म अभिनेत्री ऐश्वर्या राय नहीं हैं बल्कि तेजप्रताप यादव की पत्नी है और जदयू नेता चन्द्रिका राय की बेटी है। इसके साथ ही रोचक बात यह है कि भले ही पत्नी तेजप्रताप के खिलाफ चुनाव लड़ेगी लेकिन इस चुनाव में तेजप्रताप का साथ उनकी साली करिश्मा राय देगी। बिहार विधानसभा चुनाव के रोचक जंगों में से एक जंग समस्तीपुर के हसनपुर में होती दिख रही है। कहा जा रहा है कि पत्नी ऐश्वर्या राय के डर से वैशाली के महुआ की अपनी सीट छोड़ कर हसनपुर से चुनाव लड़ने की तैयारी में लगे राष्ट्रीय जनता दल सु्प्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव के लिए पत्नी यहां भी मुसीबत बनकर खड़ी हो सकतीं हैं। इस जंग में ऐश्वर्या लालू परिवार के खिलाफ इमोशनल कार्ड चलतीं नजर आएंगीं तो उनके पिता अपने दामाद की बखिया उघेड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। तेज प्रताप के लिए राहत की बात यह है कि इस जंग में उन्हें साली करिश्मा राय का साथ मिलेगा। विदित हो कि तेज प्रताप यादव का विवाह तत्कालीन आरजेडी विधायक चंद्रिका राय की बेटी ऐश्वर्या राय के साथ हुआ है। तेज प्रताप ने पत्नी के खिलाफ तलाक का मुकदमा दायर कर रखा है। इस मुकदमे के बाद लालू प्रसाद यादव तथा चंद्रिका राय के परिवारों के बीच खटास आ गई है। ऐश्वर्या राय ने भी लालू परिवार को चुनावी पटखनी देकर सबक सिखाने का मन बनाया है।बिहार विधानासभा चुनाव में तेज प्रताप यादव आरजेडी के टिकट पर हसनपुर से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। गत विधानसभा चुनाव में उन्होंने वैशाली के महुआ से जीत दर्ज की थी। इस बार वहां से पत्नी के अपने खिलाफ खड़ा होने की आशंका को देखते हुए उन्होंने समस्तीपुर के हसनपुर से चुनाव लड़ने की घोषणा की है। हालांकि, अब ऐश्वर्या के वहां से भी चुनाव लड़ने की संभावना व्यक्त की जा रही है। ऐश्वर्या के पति के खिलाफ हसनपुर से चुनाव लड़ने की संभावना को उनके पिता चंद्रिका राय के इशारों में कही बात से बल मिला है। कई दिनों पहले उन्होंने कहा था कि यह ऐश्वर्या का अपना फैसला होगा, लेकिन अगर ऐसा फैसला करती हैं तो वे साथ देंगे। लालू परिवार को चुनावी पटखनी देने में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन कोई कसर नहीं छोड़ेगा, यह तय है। ऐसे में अगर ऐश्वर्या अपने पति के खिलाफ मैदान में कूदती हैं तो उन्हें एनडीए का पूरा साथ मिलना तय है। चुनाव में ऐश्वर्या लालू परिवार के खिलाफ प्रताड़ना का इमोशनल कार्ड चलती नजर आएंगीं। ऐश्वर्या को पिता चंद्रिका राय का भी पूरा साथ मिलेगा। चंद्रिका राय अपने दामाद की बखिया उघेड़ते नजर आएंगे। इसमें एनडीए के नेता पूरा साथ देंगे। एनडीए के नेताओं को तो ऐश्वर्या के बहाने लालू प्रसाद यादव की पार्टी राजद को घेरने का मौका हाथ लग जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *