नक्सलियों के चाईबासा में आईईडी ब्लास्ट में चार जवान हुए शहीद, मौके पर तीन जवान और रांची के मेउिका में एक जवान शहीद गति को प्राप्त हुए

Jharkhand अपराध झारखण्ड देश


मुखर संवाद के लिये संजय यादव की रिपोर्टः-

चाईबासा: नक्सलियों के खात्मे के लिये लागातार पुलिस अभियान तो चला रही है लेकिन नक्सली भी अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ते हुए अपने कार्यो से पुलिस बल को मुठभेड़ करना पड़ रहा है जिसमें पुलिस साहस दिखाते हुए नक्सलियों से लोहा ले रही है। आज झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोकलो थाना क्षेत्र के लांजी गांव स्थित पहाड़ी के क्षेत्र में आइईडी विस्फोट में झारखंड जगुआर के तीन जवान शहीद हो गए। जिला पुलिस और सीआरपीएफ के जवान सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। इसी दौरान नक्सलियों ने आईडी ब्लास्ट किया। इस दौरान तीन जवान शहीद हो गए जबकि दो जवान घायल हुए हैं। जवानों को एयरलिफ्ट कर रांची ले जाया जा रहा है। रांची लाये गये एक जवान की ईलाज के दौरान मौत हो गयी। हाल ही में जिले के अलग-अलग इलाकों से सत्तर से अधिक आइईडी व सिलेंडर बम जिला पुलिस व सीआरपीएफ ने अभियान चलाकरबरामद किए थे। कई गिरफ्तारियां भी हुईं। इसे देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा था कि नक्सली किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। टोकलो थाना क्षेत्र के लांजी में पूर्व में भी पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो चुकी है। जिसमें घायल जवान को एयरलिफ्ट कर इलाज के लिए रांची भेजा गया था। विस्फोट की घटना के बाद क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

घटना के बाद कोल्हान प्रमंडल के डीआइजी राजीव रंजन सिंह, एसपी अजय लिंडा समेत पुलिस के जवान घटनास्थल के लिए रवाना हो हो गएघायल झारखंड जगुआर के तीसरे जवान की मौत मौके पर नहीं हुइ। उन्होंने बाद में दम तोडा। मृत जवान का नाम देवेंद्र कुमार पंडित है। देवेंद्र पंडित गोड्डा जिले के बोआरीजोर प्रखंड के बड़घाना बिंदी ग्राम के निवासी थे। यह ललमटिया थाना क्षेत्र की सीमा पर है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मुठभेड़ में नक्सलियों को भी भारी नुकसान उठाना पड़ा है। एक अथवा दो नक्सली पुलिस की गोलियों के शिकार हुए हैं। उनके गंभीर रूप से घायल होने अथवा मारे जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। मुठभेड़ के बाद पुनरू पुलिस व सीआरपीएफ का दल इलाके में सर्च अभियान चला रहा है। बताते चलें कि कोरोना काल आरंभ होने के बाद से ही पुलिस व नक्सलियों के बीच करीबन प्रत्येक माह मुठभेड़ का क्रम चलता रहा है। पुलिस की लागतार कार्रवाई के बाद नक्सलियों के हौसले पस्त होने के कगार पर दिखाई दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *