पलामू संसदीय सीट के राजद प्रत्याशी ममता भूईयां के लिये गर्मी के इस मौसम में राजद के नेता बहा रहे हैं पसीना

Jharkhand झारखण्ड राजनीति


मुखर संवाद के लिये शिल्पी यादव की रिपोर्टः-
गढ़वा: पलामू लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत राजद प्रदेश उपाध्यक्ष सह भावी विधायक प्रत्याशी श्याम दास सिंह यादव और युवा प्रदेश अध्यक्ष रंजन कुमार यादव ने विश्रामपुर विधानसभा के बरडीहा और कांडी प्रखंड के खरडीहा, लेभरी, कौवाखोह, सड़की, सेमाउरा पतीला, पतहरिया जैसे कई गांव का दौरा किए और इंडिया महागठबंधन राजद प्रत्याशी ममता भुईयां के पक्ष में वोट देने का अपील किया । पलामू संसदीय सीट के ईवीएम क्रमांक संख्या 2 पर लालटेन छाप का बटन दबा कर पलामू की बेटी को विजयी बनाने की अपील की है। इसके साथ हीं राजद प्रदेश उपाध्यक्ष अनिता यादव ,युवा प्रदेश महासचिव धर्मेंद्र सिंह,गढ़वा युवा जिलाध्यक्ष बिरेंद्र यादव पलामू जिलाध्यक्ष केदार यादव ,युवा जिला प्रधान महासचिव पंकज गुप्ता ,विमलेश कु यादव ,कांडी प्रखंड अध्यक्ष इमामुद्दीन खान सहित इंडिया महागठबंधन के नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *