
मुखर संवाद के लिये मलय बनर्जी की रिपोर्टः-
कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राष्ट्रीय जांच एजेंसी के एक्शन से माहौल गरमा गया है. नंदीग्राम से जुड़े मामले में तृणमूल कांग्रेस नेताओं को नोटिस जारी किया गया है। एनआईए ने टीएमसी के 43 नेताओं को तलब किया है. इन नेताओं को 17 अप्रैल को मुख्यालय दिल्ली में पेश होने के लिए कहा गया है. मामला करीब डेढ़ साल पुराने हिंसा और बमबारी से जुड़ा है.
दिसंबर-2024 में नंदीग्राम में सहकारी समिति चुनाव के दौरान हुई बड़े स्तर पर हिंसा हुई, जिसकी जांच एनआईए कर रही है। नंदीग्राम ब्लॉक-1 के कंचन नगर दिदारुद्दीन विद्याभवन मतदान केंद्र पर भाजपा और टीएमसी समर्थकों के बीच विवाद बम विस्फोट में बदल गया था। इस मामले में 43 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई थी, जिसकी जांच अब एनआईए को सौंपी गई है. तमलुक संगठनिक जिले के प्रमुख टीएमसी नेता शेख सूफियान, अबु ताहेर और शंकु नायक सहित कई प्रभावशाली स्थानीय नेता इस सूची में शामिल हैं। इस कार्रवाई ने पश्चिम बंगाल की राजनीति में हलचल पैदा कर रही है. विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही बयानबाजी भी तेज हो गई है. तमलुक के जिला टीएमसी अध्यक्ष सुजीत रॉय ने नोटिस पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि नोटिस का अध्ययन किया जा रहा है, इसके बाद पार्टी उचित जवाब देगी.
