पश्चिम बंगाल में होनेवाले विधानसभा चुनाव के सर्वे में ममता बनर्जी को बहुमत मिलता हुआ नजर आ रहा है वहीं बीजेपी 100 से भी ज्यादा सीटें जीत रही हैं

देश राजनीति


कोलकाता से सुमिता बनर्जी की रिपोर्टः-
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में होनेवाले बेहद रोचक मुकाबला होने की संभावना है लेकिन विधानसभा चुनाव से पहले हुए सर्वे में संघर्षपूर्ण जीत की ओर दिखााई दे रही है। बंगाल में अगले कुछ ही महीने में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं, जिसे लेकर भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच घमासान छिड़ चुका है। अब -सी वोटर ने बंगाल चुनावों की एक झलक के लिए ओपिनियन पोल जारी किया है। इस पोल के मुताबिक अभी तक की स्थिति में भाजपा 100 से भी ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है, लेकिन सरकार ममता की ही बनती हुई नजर आ रही है। चुनाव से करीब तीन महीने पहले सामने आए इस ओपिनियन पोल ने बताया है कि सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस को इस बार 158 सीटें मिलती हुई नजर आ रही हैं। यानी जहां पिछली बार टीएमसी को 211 सीटें मिलीं थी, वहीं इस बार 53 सीटों का नुकसान हो सकता है।

उधर जो भाजपा पिछले चुनावों में सिर्फ तीन सीटों पर सिमट गई थी, उसे इस बार 102 सीटें मिलने का अनुमान है। यानी 99 सीटों का फायदा होता दिख रहा है। अब अगर वाममोर्चा और कांग्रेस के गठबंधन की बात करें तो ये सिर्फ 30 सीटों तक ही सिमटता हुआ दिख रहा है। अन्य को 4 सीटों का अनुमान लगाया गया है। वोट प्रतिशत के मामले में भी टीएमसी भाजपा से आगे जरूर नजर आ रही है, लेकिन इस बार भाजपा के वोट शेयर में जमकर इजाफा हुआ है।जिस भाजपा को पिछले चुनावों में महज 10.2 फीसद वोट मिले थे, वो इस बार 37.5 फीसद वोट प्रतिशत हासिल कर सकती है। वहीं टीएमसी का वोट प्रतिशत 2016 में जहां 44.9 फीसद था, इस बार के चुनावों में ये घटकर 43 फीसद हो सकता है। वहीं वाममोर्चा -कांग्रेस के वोट प्रतिशत में भी जमकर गिरावट देखी जा सकती है। ये 32 फीसद से घटकर 11.8 फीसद तक सिमट सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *