
मुखर संवाद के लिये शिल्पी यादव की रिपोर्टः-
रांची: राजद की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू को अपमानित करने का आरोप लगाया है। राजद के मुख्य प्रवक्ता डा. मनोज कुमार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर बड़ा आरोप लगाया है। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने प्रधानमंत्री पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि एक बार फिर देश के प्रधानमंत्री ने देश के सर्वोच्च पद पर विराजमान महामहिम राष्ट्रपति को अपमानित कर राष्ट्रपति को ही नहीं बल्कि पूरे देश को अपमानित करने का काम किया है जो घोर निंदनीय है। डॉ मनोज ने कहा कि यही भाजपा का चाल और चरित्र है जो उजागर हुआ। भाजपा के प्रधानमंत्री को प्रोटोकॉल भी पता नहीं है बार बार देश के सर्वोच्च पद पर विराजमान राष्ट्रपति का अपमान क्यों किया जा रहा है ,महामहिम राष्ट्रपति आदिवासी महिला है इसीलिए अपमानित किया जा रहा है। देश के आधी से अधिक आबादी का अपमान है ,देश के करोड़ों महिलाओं अपमान है ,देश के महामहिम राष्ट्रपति खड़ी हैं और देश के प्रधानमंत्री और पूर्व प्रधानमंत्री बैठे है और महामहिम राष्ट्रपति को चेयर नहीं देना और खड़ा रखना यही भाजपा है, यही भाजपा का नीयत,नियति और चाल चरित्र है। देश की जनता इसका माकूल जवाब देगी। भाजपा मुगालते में न रहे, देश की जनता सब देख रही समझ रही है इसका करारा जवाब देश की जनता देगी।
