बाबूलाल मरांडी जल्द मनायंेगें भाजपा के साथ वेलंेटाइन डे , अमित शाह के साथ प्रपोज डे पर किया प्रपोज

Jharkhand झारखण्ड देश

रांची से अशोक कुमार
रांची: जेवीएम के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी जल्द ही भाजपा के साथ वेलंेटाइन डे मनाने वाले हैं। कल प्रपोज डे के दिन भाजपा के राष्अ्रीय अध्यक्ष अमित शाह से प्रपोज कर रांची लौटे हैं। प्रपोज ऐसा किया है बाबूलाल ने की प्रोमिश डे के पहले ही अमित शाह के साथ यह प्रोमिस कराया कि जल्द ही जब वे वेलंटाइन डे भाजपा बके साथ मनायेंगें तो वह शामिल होकर उनके आगमन का स्वागत करने के लिये रांची आयेंगे। भाजपा के साथ मन रही उनकी वेंलेंटाइन डे के दिन आरएसएस और विश्व हिन्दू परिषद के धर्म रक्षकों कीर तरह ही बाबूलाल के पुराने साथी बंधू तिर्की और प्रदीप यादव उनके वेंलंेटाइन डे के उत्सव में खलल डाल सकते हैं। जेवीएम के भाजपा में विलय का पूरा प्लॉट कल तय हो गया । भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह से उनके आवास पर कल देर शाम झाविमो प्रमुख बाबूलाल मरांडी मिले। इन दोनों नेताओं के साथ भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश माथुर भी थे। बाबूलाल मरांडी ने अमित शाह को बताया कि 11 फरवरी को रांची में पार्टी की केंद्रीय कार्यसमिति की आयोजित बैठक में यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हो जाएगा। उसके तुरंत बाद जेवीएम की ओर से भाजपा को विलय का प्रस्ताव भेजा जाएगा।
विलय के बाद भाजपा के संगठन के स्वरूप और उसमें बाबूलाल मरांडी की भूमिका पर भी चर्चा हुई। भाजपा नेताओं ने मरांडी को महत्वपूर्ण दायित्व देने की बात कही, पर मरांडी ने कहा कि वे एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में भाजपा में शामिल होंगे। उन्हें पद की कोई लालसा नहीं। आगामी राज्यसभा चुनाव पर भी तीनों नेताओं ने चर्चा की। मरांडी ने अमित शाह से आग्रह किया कि वे पार्टी के विलय समारोह में स्वयं शामिल हों। बाबूलाल मरांडी आज रांची आएंगे। जेवीएम-भाजपा के संभावित विलय को प्रदेश भाजपा नेता किस रूप में ले रहे हैं? इससे पार्टी को क्या लाभ होगा, क्या हानि उठानी पड़ सकती है? प्रदेश के राजनीतिक समीकरणों पर इसका क्या असर पड़ेगा? पार्टी नेता स्वयं कहीं इससे उपेक्षित तो महसूस नहीं कर रहे? उनमें कोई नकारात्मक भाव तो नहीं उत्पन्न हो रहा? विलय के बाद संगठन का स्वरूप कैसा होना चाहिए। आदि विषयों का आकलन भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष खुद करेंगे। इन सवालों का जवाब ढूंढने और विलय के पूर्व में ही पार्टी नेताओं के साथ सामंजस्य बैठा लेने की कार्रवाई करने के लिए वे रविवार को रांची आ रहे हैं। बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह भी रहेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष आज प्रदेश अध्यक्ष और विधायक दल के नेता के मनोनयन पर भी संगठन के बड़े नेताओं के साथ विचार-विमर्श करेंगे। विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने हार की जिम्मेवारी लेते हुए अपने पद से त्यागपत्र दे दिया था। उनका त्यागपत्र अभी भी स्वीकृत नहीं हुआ है। विधायक दल के नेता का भी अभी चयन नहीं हुआ है।  दिल्ली विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुका है, भाजपा इस दिशा में सक्रिय होगी। यह पहले ही तय था कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद पार्टी के इन दोनों पदों पर मनोनयन का काम पूरा कर लिया जाएगा। अब भाजपा के साथ बाबूलाल मरांडी के वेलंटाइन डे के उत्सव में कोई खलल नहीं डाले इसे लेकर काफी सतर्कता बरती जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *