जमशेदपुर में सीएए समर्थक और विरोधी हुए आमने-सामने

Jharkhand झारखण्ड

जमशेदपुर से चन्द्रमणि वैद्य की रिपोर्टः-
जमशेदपुर: दिल्ली के बाद सीएए को लेकर झारखंड में भी बवाल होना शुरू हो गया है। झारखंड की औद्योगिक राजधानी कही जानेवाले जमशेदपुर को भी सीएए को लेकर हंगामा करना शुरू कर दिया गया है। जमशेदपुर में आज उस समय बवाल मच गया जब नागरिकता संशोधन कानून के विरोधी और समर्थक आमने-सामने हो गए। इस दौरान एक युवक की पिटाई भी हो गई। हालात को संभालने में पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। साकची के आमबगान मैदान में देश बचाओ-संविधान बचाओ समिति ने धरना की अनुमति प्रशासन से मांगी थी। प्रश्शासन ने अनुमति नहीं दी। प्रशासन ने शुक्रवार को डीसी आफिस के पास धरना की अनुमति दी जिसमें बिहार की पूर्व सांसद रंजीता रंजन को भी शामिल होना है। धरना की अनुमति नहीं मिलने के बाद भी गुरुवार को समिति के लोग यह कह कर आमबगान मैदान पहुंच गए कि कुछ लोगों को यह जानकारी नहीं दे पाए हैं कि धरना की अनुमति नहीं मिली है। इसलिए मैदान में सिर्फ मौजूद रहेंगे और धरना – प्रदर्शन नहीं करेंगे। लोगों को बताया जाएगा कि आज धरना नहीं हो रहा है ऐसे में वापस लौट जाइए। इसी क्रम में सीएए के समर्थक एक संगठन के लोग भी मैदान में पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे। फरि तो बवाल शुरू हो गया। हालांकि, पुलिस-प्रशासन ने दोनों पक्षों को शांत कर आमबगान को खाली कराया। संविधान बचाओ मोर्चा और सीएए समर्थक खेमे के बीच चल रही जोर-आजमाइश के दौरान एक युवक की पिटाई हो गई। इस युवक ने सवाल उठाए की पुलिस जब सीएए का विरोध करने वालों को हटा चुकी है तो सीएए समर्थकों को क्यों नहीं हटाया जा रहा ? इतना सुनते ही सीएए समर्थक गुस्से में आ गए और युवक को रोक लिया। आरोप है की युवक की पिटाई की जाने लगी। हालांकि, पुलिस टीम सूचना मिलते ही तत्काल पहुंची और युवक को चंगुल से छुड़ाकर साकची थाना लेकर चली गई। इसके बाद पुलिस ने आमबगान मैदान को खाली करा लिया। मैदान में पुलिस तैनात कर दी गई है। अभी मैदान में पुलिस की मौजूदगी के कारण फिलहाल स्थिति सामान्य है और इसे लेकर लागातार पुलिस की दबिश बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *