बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव प्रचार जोरों पर , अमित शाह और तेजस्वी आज बिहार में गरजेंगें

Jharkhand उत्तरप्रदेश झारखण्ड देश बिहार राजनीति शिक्षा जगत साहित्य-संस्कृति


मुखर संवाद के लिये शिल्पी यादव की रिपोर्टः-
पटना: बिहार चुनाव में महागठबंधन और एनडीए दोनों ही गठबंधनों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। दोनों गठबंधनों की ओर से बिहार मं राजनीति का घमसान शुरू हो चुका है। बिहार चुनाव को लेकर सभी पार्टियां चुनावी प्रचार में जुट गई हैं। कल बिहार में पीएम मोदी, अमित शाह और तेजस्वी यादव ने चुनावी प्रचार की शुरूआत की। पार्टियों के नेताओं के द्वारा आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। सियासी जानकारों के अनुसार इस बार के चुनाव में एनडीए और महागठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला देखा जा रहा है। जनसुराज भी इस चुनाव में अच्छा इंपैक्ट छोड़ सकती है।

एनडीए और महागठबंधन के बीच कांटे की टक्कर होने की संभावना है। आज अमित शाह बिहारशरीफ में जनसभा करेंगे, जबकि नीतीश कुमार बक्सर में रैली को संबोधित करेंगे। सम्राट चौधरी और तेजस्वी यादव भी आज चुनावी सभाएं करेंगे। आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह श्रम कल्याण मैदान, बिहारशरीफ में राजग प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बक्सर में रहेंगे और डुमरांव के राज हाई स्कूल के खेल मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। उप मुख्‍यमंत्री सम्राट चौधरी की सदर व‍िधानसभा के छक्‍का हाता में आज चुनावी सभा है। वहीं, आरजेडी नेता और महागठबंधन के सीएम फेस तेजस्वी प्रसाद यादव की शाहपुर के लालू डेरा में चुनावी सभा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *