
मुखर संवाद के लिये रेया यादव की रिपोर्टः-
मुम्बई: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा में कोरोना वायरस के लक्षण मिले हैं. जिसके बाद उन्हें गुरुवार दोपहर गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. न्यूज एजेंसी के मुताबिक, पात्रा को मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया है. दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता होने के साथ ही साथ पात्रा सर्जन भी हैं. वह हिंदू राव अस्पताल में बतौर मेडिकल ऑफिसर भी काम कर चुके हैं. पात्रा ओएनजीसी के बोर्ड में नॉन ऑफिशियल डायरेक्टर्स में से एक हैं. ओडिशा के रहने वाले पात्रा ने 2019 में हुए लोकसभा चुनावों में पुरी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था. हालांकि वह बीजू जनता दल के उम्मीदवार पिनाकी मिश्र से 11,700 वोटों से हार गए थे. अस्पताल में भर्ती होने से पहले गुरुवार सुबह से ही संबित पात्रा अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर सक्रिय हैं. पात्रा गुरुवार सुबह से ही कई ट्वीट कर चुके हैं, कुछ देर पहले ही उन्होंने भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस का एक ट्वीट रीट्वीट किया था. संबित पात्रा न्यूज चैनलों में आने वाले भारतीय जनता पार्टी के एक लोकप्रिय चेहरा हैं. वे सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते हैं. माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर पर उनके 4.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं. पात्रा के अस्पताल में भर्ती होने की खबर आने के बाद शुभचिंतक उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं. भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा में कोरोना वायरस के लक्षण मिले हैं। इसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल संबित पात्रा को गुड़गांव के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। फिलहाल संबित की तरफ से इसकी कोई जानकारी नहीं आई है। बीजेपी में शामिल हो चुके ज्योतिरादित्य सिंधिया ने संबित पात्रा के लिए ट्वीट भी कर दिया है। उन्होंने उनके जल्द ठीक होने की कामना की। बता दें कि संबित पात्रा खुद भी डॉक्टर हैं। वह हिंदू राव हॉस्पिटल में मेडिकल ऑफिसर रहे हैं। राजनीति की बात करें तो संबित पात्रा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में ओडिशा की पुरी सीट से इलेक्शन लड़ा था। लेकिन बीजू जनता दल के पिनाकी मिश्रा ने उन्हें हरा दिया था। इसे पहले 2012 में संबित ने बीजेपी से ही निगम पार्षद का चुनाव भी लड़ा था। तब कश्मीरी गेट से उन्हें उम्मीदवार बनाया गया था, लेकिन वह हार गए थे। फिलहाल संबित टीवी डिबेट्स में छाए रहते हैं।
