मुखर संवाद के लिये देवणि पांडा की रिपोर्टः-
गुवाहाटी: बीजेपी के विस्तारवादी नीति के तहत ही बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और केन्द्रीय मंत्री अमित शाह मिशन पूर्वोत्तर के लिये कमर कस चुके हैं। अमित शाह अब पूर्वोत्तर राज्यां में बीजेपी के विस्तार के लिये काम कर रहे हैं। पहले पश्चिम बंगाल में बीजेपी में टभ्एमसी के 10विधायकों को शामिल करवाया तो अब उनकी नजरें असम पर टिक गयी है। दोनों ीही राज्रूों में अगले वर्ष 2021 में विधानसभा चुनाव होने हैं। पश्चिम बंगाल के दौरे के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह असम दौरे पर जाएंगे। अमित शाह के 26 दिसंबर को असम दौरे पर जाने की संभावना है। इस दौरान असम में 2021 विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस समेत कई विपक्षी विधायकों और नेताओं के भाजपा में शामिल होने की संभावना है। अपनी यात्रा के दौरान, अमित शाह पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगे और आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी की समीक्षा करने वाले हैं। भाजपा उपाध्यक्ष और पार्टी के असम प्रभारी बैजयंत पांडा ने कहा कि वह 23 दिसंबर को अमित शाह के दौरे से पहले राज्य का दौरा करेंगे और तैयारियों का जायजा लेंगे। भाजपा उपाध्यक्ष और पार्टी के असम प्रभारी बैजयंत पांडा ने बताया कि अमित शाह बहुत जल्द असम का दौरा करेंगे। इसका अंतिम कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य प्रभारी के रूप में मैं 23 दिसंबर को असम जाऊंगा और अमित शाह की यात्रा की तैयारियों को देखूंगा। पांडा ने कहा कि 25 दिसंबर को हम असम में गुड गवर्नेंस दिवस मनाएंगे। इस अवसर पर, स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की एक बड़ी प्रतिमा का असम में अनावरण किया जाएगा। भाजपा नेता ने कहा कि असम के कई विपक्षी नेता पार्टी के संपर्क में हैं। पांडा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में बड़ी संख्या में विधायक हमारे साथ शामिल हुए हैं। यह पूरे देश में और अन्य राज्यों में भी हो रहा है। असम में भी, हाल के कुछ हफ्तों में स्थानीय स्तर पर कई निर्वाचित प्रतिनिधि हमसे जुड़े हैं। यह सब खत्म हो गया है। यह सबकुछ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निर्विवाद लोकप्रियता के कारण हो रहा है। असम में कई नेता हमसे रोजाना संपर्क कर रहे हैं जो हमारा विरोध कर रहे थे इसलिए हम इस पर ध्यान देंगे और निश्चित रूप से आप बहुत से लोगों को बहुत जल्द भाजपा में शामिल होते देखेंगे। असम में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं, बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता असम में सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल होने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अप्रैल 2021 में असम में विधान सभा चुनाव होने हैं।
