
मुखर संवाद के लिए शिल्पी यादव की रिपोर्ट
हजारीबाग : भाजपा के बरही से विधायक और पूर्व मंत्री मनोज कुमार यादव ने असम की हिमानता सरकार के फैसले का स्वागत किया है। मनोज कुमार यादव ने कहा है कि भाजपा ही आदिवासियों का कल्याण कर सकती है। असम के मुख्यमंत्री हिमांता विश्व शर्मा को मनोज कुमार यादव ने असम में बसे झारखंड से जुड़े आदिवासियों के लिए अभूतपूर्व कार्य करने पर प्रशंसा की है ।
असम की हिमांता सरकार ने असम में बसे चाय बागान के मजदूरों को भूमि पर मालिकाना अधिकार देने का विधेयक पास कर दिया। इसका लाभ वहां 200 वर्षों से बसे लाखों आदिवासियों तथा अन्य मजदूरों को मिलेगा। इसके साथ ही, असम कैबिनेट ने झारखंड की माटी से जुड़े आदिवासियों (चाय बागान श्रमिकों) को वहां अनुसूचित जनजाति (ST) में शामिल करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है।
कई दशकों से वहां बसे इन श्रमिकों के अधिकारों को कांग्रेस की सरकारें हमेशा नकारती रहीं, लेकिन असम की भाजपा सरकार ने इन आदिवासियों के कई दशकों के संघर्ष को सम्मान देकर, उनकी मांगें पूरी करने की दिशा में एक सशक्त कदम उठाया है। मनोज कुमार यादव ने कहा है कि आदिवासी समाज के अधिकारों से जुड़े इन ऐतिहासिक निर्णयों के लिए, झारखंड की जनता की ओर से असम के मुख्यमंत्री डॉ.हिमांता विश्व शर्मा का को बहुत- बहुत धन्यवाद।
