कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डा. अजय कुमार ने दिया इस्तीफा

झारखण्ड

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डा. अजय कुमार ने दिया इस्तीफा रांची. झारखंड में लोकसभा चुनाव में हार की जिम्मेदारी लेते हुए प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्‍यक्ष डॉक्टर अजय कुमार ने पद से इस्‍तीफा दे दिया। उन्होंने झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह को अपना इस्तीफा भेज दिया है। आज कांग्रेस प्रवक्ता राजेश ठाकुर ने इसकी पुष्टि की। झारखंड की 14 सीटों पर महागठबंधन के बीच सीटों के बंटवारे के तहत कांग्रेस ने सात लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ा था। इनमें से सिर्फ सिंहभूम की सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी गीता कोड़ा ने जीत दर्ज की। अन्य छह सीटों पर कांग्रेस को हार का मुंह देखना पड़ा। झारखंड में लोकसभा चुनाव में एनडीए को हराने के लिए कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा, झारखंड विकास मोर्चा और राजद ने मिलकर महागठबंधन बनाया था। महागठबंधन को 14 में से केवल 2 सीट पर ही जीत मिली। सिंहभूम से गीता कोड़ा के अलावा राजमहल सीट से झारखंड मुक्ति मोर्चा के विजय हांसदा ने विजयी हुए। आईपीएस रहे डॉक्टर अजय कुमार इससे पहले अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता थे। अजय ने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत बाबूलाल मरांडी की पार्टी झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) से की थी। झाविमो के टिकट पर जमशेदपुर से लोकसभा चुनाव लड़कर वे 2009 में सांसद बने थे। इसके बाद वे कांग्रेस में शामिल हो गए। अजय कुमार 2010 से 2014 तक झाविमो में और फिर 2014 से कांग्रेस पार्टी में सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *