महादेवी बिरला नर्सिंग इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग एंड क्लीनिकल टेक्नोलॉजी-ए यूनिट ऑफ़ सरला बिरला यूनिवर्सिटी में आयोजित हुआ नर्सिंग डे

Jharkhand झारखण्ड देश राजनीति शिक्षा जगत साहित्य-संस्कृति

मुखर सवांद के लिये शिल्पी यादव की रिपोर्टः-
रांची : महादेवी बिरला नर्सिंग इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग एंड क्लीनिकल टेक्नोलॉजी-ए यूनिट ऑफ़ सरला बिरला यूनिवर्सिटी में अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज डे मनाया गया। अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज डे फ्लोरेंस नाइटेंगल के जन्मदिन के उपलक्ष में प्रत्येक वर्ष 12 मई को मनाया जाता है, जिसकी प्रारंभ अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज परिषद द्वारा 1953 में शुरू किया गया था। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफ़ेसर गोपाल पाठक ने अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नर्सिंग समाज सेवा का सबसे महत्वपूर्ण एवं सार्थक विधा है। नर्सिंग पेशा में धैर्य एवं साहस के साथ न केवल सेवा बल्कि सकारात्मक माहौल एवं मनोबल को भी बढ़ाने का भी कार्य किया जाना आवश्यक है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने सभी छात्र छात्राओं को नर्सिंग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की है।

इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों का एक कंपटीशन रखा गया जिसका प्रमुख विषय था कि अपशिष्ट पदार्थ का उपयोग करके उसकी उपयोगिता तय करना, जिसमें विद्यालय में प्रथम स्थान पर रेणुका एवं रीना, द्वितीय स्थान पर शिल्पा एवं चांदमुनि तथा तृतीय स्थान पर कविता और रोजलीन रही। जबकि शिक्षकों में विनीता कुजुर, क्रिस्टीना किसकू, नम्रता टोपनो क्रमशः प्रथम द्वितीय एंव तृतीय स्थान प्राप्त करने में कामयाब रहे। कोलाज कंपटीशन में छात्रा वर्ग में महिमा कुमारी एवं शिक्षक वर्ग में मर्लिन कुमारी विजेता रही। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन मनीषा कुमारी ने किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रोफेसर विजय कुमार सिंह, डॉ नीलिमा पाठक, डॉ संदीप कुमार, प्रो एसबी दंडिन, श्री हरि बाबू शुक्ला, अजय कुमार, प्रवीण कुमार, डॉ सुबानी बारा, आशुतोष द्विवेदी संस्थान के ट्यूटर प्रफुल्ल बारजो, निरोलीन कुल्लू, प्रतिमा बिलुम, राखी कुमारी, शिल्पा कुमारी, अंजना आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *