
मुखर संवाद के लिये संजय यादव की रिपोर्टः-
पलामू: पलामू के पांकी थाना क्षेत्र के कुसडी के इलाके में पति-पत्नी और बेटे की हत्या कर दी गई है. आशंका जताई जा रही है कि अंधविश्वास में तीनों लोगों की हत्या की गई है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है और पूरे मामले में छानबीन कर रही है. घटनास्थल पांकी थाना से करीब 35 किलोमीटर की दूरी पर हुई है. मृतक की पहचान विजय भुइयां उसकी पत्नी और उसके बेटे के रूप में हुई. पलामू के पांकी थाना क्षेत्र के कुसडी के इलाके में पति-पत्नी और बेटे की हत्या कर दी गई है. आशंका जताई जा रही है कि अंधविश्वास में तीनों लोगों की हत्या की गई है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है और पूरे मामले में छानबीन कर रही है. घटनास्थल पांकी थाना से करीब 35 किलोमीटर की दूरी पर हुई है. मृतक की पहचान विजय भुइयां उसकी पत्नी और उसके बेटे के रूप में हुई. पलामू के पांकी थाना क्षेत्र के कुसडी के इलाके में पति-पत्नी और बेटे की हत्या कर दी गई है. आशंका जताई जा रही है कि अंधविश्वास में तीनों लोगों की हत्या की गई है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है और पूरे मामले में छानबीन कर रही है. घटनास्थल पांकी थाना से करीब 35 किलोमीटर की दूरी पर हुई है. मृतक की पहचान विजय भुइयां उसकी पत्नी और उसके बेटे के रूप में हुई.थाना प्रभारी ने बताया कि ग्रामीणों के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली है कि तीन लोगों की हत्या हुई है. स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक विजय भुइयां एवं उसके परिजनों की ओझा गुणी के शक में हत्या की गई है. विजय भुइयां का अपने गांव के ही कुछ लोगों से लंबे समय से विवाद चल रहा था जिसको लेकर कई बार पंचायत भी हुई थी. स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार देर रात कुछ लोग उसके घर पर पहुंचे थे और मारपीट के बाद तीनों की धारदार हथियार से हमला करके हत्या कर दी है. पुलिस घटना में शामिल आरोपियों की तलाश कर रही है एवं उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी कर रही है. घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं परिजन मौके पर पहुंच गए हैं. जिस इलाके में यह घटना हुई है वह इलाका नक्सल प्रभावित है.
