मुखर संवाद के लिये व्यौरो रिपोर्टः-
रांची: माता पिता की सेवा करने से ही जीवन में आगे बढ़ा जा सकता है और माता-पिता के चरणों में ही स्वर्ग बसता है। ये बातें झारखंड युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष रंजन कुमार ने फादर्स डे के मौके पर कही। रंजन कुमार ने कहा है कि आधुनिक सुविधाओं को पाने की ललक और भौतिकवादी जीवन जीने की चाह में युवा वर्ग माता-पिता को जीवन में जो सम्मान देना चाहिये नहीं दे पा रहे हैं। फादर्स डे के मौके पर एस्कोलाबिया ट्रस्ट राजद युवा राजद के संयुक्त तत्वधान के द्वारा रिम्स प्रांगण में पिता दिवस के अवसर पर स्लोगन कविता एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका संदेश था कि अपने माता-पिता से प्रेम करें । इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य था कि इन दिनों लोग अवसाद से ग्रसित होकर आत्महत्या जैसे जघन्य अपराध कर रहे हैं। उनको रोकने के लिए एक पहल किया गया है। राज्य में एवं पूरे देश में आत्महत्या की घटनाओं को देखते हुए युवा राजद परिवार आहत महसूस कर रहा है। इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए युवा राजद हर संभव प्रयास करने के लिए दृढ़ संकल्पित है । इस अवसर पर बच्चों एवं युवा प्रतिभागियों ने भाग लिया जिन्हें एस्कोलाबिया के तरफ से एक-एक इको फ्रेंडली कोंबो पैक उपहार स्वरूप दिया गया । युवा राजद के ओर से माता-पिता रूपी एक एक पेड़ के पौधे का वितरण किया गया। इस अवसर पर झारखंड युवा प्रदेश के अध्यक्ष रंजन कुमार, एस्कोलाबिया ट्रस्ट के निदेषक अभिषेक एवं उनके सदस्य उपस्थित थे और उनके सहयोगी टीम ने निष्पादन प्रतियोगिता में भाग लिया। इस अवसर पर रश्मि तूलिका पिंगुआ, शौकत अंसारी, मोहम्मद रफीक, खान रिया तूलिका पिंगुआ, रीना मजूमदार, गायत्री देवी, संतोष सोनी, खुशी सिंह, जेसिका ब्राइट, शालिनी सिंह, शंकर सिंह, दिनेश किसान, वैशाली सिन्हा, मोइन अंसारी, फहीम खान, फरहान खान, राजपूत कुसुम, फिरोज अंसारी आदि लोग उपस्थित होकर मुख्य रूप से भूमिका निभाई।
