मुस्लिम समाज के मांग के अनुरूप हज हाउस में क्वारंटाइन सेंटर का विरोध शुरू

Jharkhand अपराध झारखण्ड

रांची से अशोक कुमार की रिपोर्टः-
रांची: राजधानी रांची के कडरू हज हाउस में प्रशासन मुस्लिम समाज की मांग के अनुरूप ही क्वारंटाइन सेंटर बनाने का प्रयास कर रही है। तो वहीं प्रशासन के इस फैसले ाक कुछ लोग विरोध करना शुरू कर दिये हैं। राजधानी रांची के कडरू स्थित हज हाउस में क्वारंटाइन सेंटर बनने से पहले ही इसका विरोध शुरू हो गया है। प्रशासन द्वारा क्वारंटाइन सेंटर बनाए जाने की घोषणा के बाद गुरुवार की देर रात कुछ लोग हज हाउस देखने और तैयारी के लिए पहुंचे थे। इसकी जानकारी मिलते ही कडरू के लोग हज हाउस के पास पहुंच गए और इसका विरोध करने लगे। कडरू के लोगों ने कहा कि हज हाउस में किसी कीमत पर क्वॉरंटाइन सेंटर नहीं बनाने दिया जाएगा। इस बीच वहां हंगामा होने लगा। मौके पर अरगोड़ा थाने की पुलिस पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर वापस भेजा। लोगों की मांग पर कडरू स्थित हज हाउस को क्वारंटाइन सेंटर बनाया गया। क्वारंटाइन लोगों को हज हाउस में शिफ्ट किया जाएगा। हंगामे के बाद प्रशासन ने हज कमेटी से बात की। इसके बाद हज हाउस को क्वारंटाइन सेंटर बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई। शुक्रवार से ही प्रशासन क्वारंटाइन किए गए लोगों को शिफ्ट करना शुरू कर देगी। मुस्लिम समाज के लोगों ने मांग रखी कि क्वरंटाइन किए जाने वालों के लिए हज हाउस में क्वारंटाइन सेंटर बनाई जाए। वहां अपने समाज के लोग बतौर वोलेंटियर काम भी करेंगे। इसके अलावा जिस मोहल्ले में कोरोना संक्रमित महिला मिली, उसके तीन किलोमीटर के दायरे में सभी का टेस्ट कराया जाए। केवल नाला रोड और हिंदपीढ़ी फर्स्‍ट स्ट्रीट के लोगों को परेशान नहीं किया जाए। साथ ही जांच के नाम पर अनावश्यक भय का वातावरण नहीं बनाने की मांग भी रखी गई। बता दें कि इस हज हाउस का उद्घाटन पिछले साल जून में तब के झारखंड के मुख्‍यमंत्री रघुवर दास ने किया था। कडरू में स्थित हज हाउस पूरी तरह से वातानुकूलित है। इसमें हज हाउस में तमाम तरह की सुविधाएं मौजूद हैं। हज हाउस का निर्माण 55 करोड़ रुपये से किया गया है। दो साल में यह बनकर तैयार हुआ है। यह पूर्वी भारत का सबसे बड़ा हज हाउस है। यहां हज यात्रियों को ट्रेनिंग देने से लेकर ठहरने व भोजन की व्यवस्था भी है। महिला और पुरुष के लिए अलग-अलग रहने की व्यवस्था है। हज यात्रियों को छोडने के लिए आने वाले लोगों के वाहनों के लिए डबल बेसमेंट पार्किंग की व्यवस्था की गई है। हज हाउस में कोरोना संक्रमण के संदिग्ध मरीजों को क्वारंटाइन सेंटर के रूप में रखा जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *