केन्द्रीय रक्षा राज्यमंत्री राज्यमंत्री संजय सेठ ने रांची प्रेस क्लब को 10 लाख के रूफटॉप कॉफी हाउस की दी सौगात, महिला पत्रकार बैडमिंटन टूर्नामेंट का भव्य आयोजन

Jharkhand खेल झारखण्ड देश बिहार


मुखर संवाद के लिये शिल्पी यादव की रिपोर्टः-
रांचीः केन्द्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने रांची प्रेस क्लब के लिए रूफटॉप कॉफी हाउस निर्माण हेतु 10 लाख रुपये देने की बड़ी घोषणा की है। संजय सेठ ने कहा कि प्रेस क्लब में एक ऐसा सुसज्जित कॉफी हाउस होना चाहिए, जहां पत्रकार परस्पर संवाद कर सकें और राजधानी रोची के निवासी भी तनाव से राहत के के कुछ क्षण व्यतीत कर सकें। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने कहा कि पत्रकारिता में काम का दबाव लगातार बढ़ रहा है, ऐसे में खेलकूद जैसे आयोजन तनाव कम करने में सहायक होते हैं। उन्होंने कॉफी हाउस को संवाद और विचार-विमर्श का महत्वपूर्ण केंद्र बताते हुए कहा कि इससे पत्रकार समाज को एक नई पहचान मिलेगी।

रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष शंभु नाथ चौधरी ने कहा कि झारखंड की राजनीति के दो बड़े चेहरों की उपस्थिति से प्रेस क्लब का मनोबल बढ़ा है। शानदार खेल का प्रदर्शन कर यह साबित कर दिया कि पत्रकारिता की व्यस्तताओं के बावजूद महिला पत्रकार खेल के मैदान में भी पूरी मजबूती से अपनी मौजूदगी दर्ज करा सकती हैं और वह किसी मायने में किसी से कम नहीं है। वहीं, सचिव अभिषेक सिन्हा ने बताया कि क्लब का प्रयास रहेगा कि पत्रकारों के लिए खेलकूद, संवाद और सेमिनार जैसे आयोजन नियमित रूप से किए जाएं, जिससे कार्यदबाव के बीच मानसिक राहत मिल सके।उन्होंने महिला पत्रकारों की भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में प्रेरणास्रोत बन रही हैं ।

द रांची प्रेस क्लब और सुधा एंड अरमान चौरिटेबल ट्रस्ट और के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित महिला पत्रकार बैडमिंटन टूर्नामेंट भव्यता और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। इस आयोजन में 26 महिला पत्रकारों ने हिस्सा लिया और टूर्नामेंट में सिंगल्स वर्ग में करिश्मा विजेता और पूजा बोस रनर रहीं। डबल्स वर्ग में मुस्कान और अदिति विजेता बनीं, जबकि आशिया नजली और रूपम रनर रहीं। टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ और विशिष्ट अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय रहे। दोनों अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और स्वयं भी बैडमिंटन खेलकर कार्यक्रम में ऊर्जा का संचार किया। सुधा एंड अरमान चौरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन शुभ नारायण दत्त और सचिव मनोज श्रीवास्तव ने रांची प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कमिटी की प्रशंसा करते हुए कहा कि बेहद कम समय में क्लब ने जिस बेहतर तरीके से इस टूर्नामेंट का आयोजन किया, वह सराहनीय है। भविष्य में भी ट्रस्ट और प्रेस क्लब मिलकर ऐसे सकारात्मक प्रयास करते रहेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रेस क्लब के पदाधिकारियों, सदस्यों और फोटो जर्नलिस्ट एसोसिएशन का महत्वपूर्ण योगदान रहा। मंच संचालन वरिष्ठ पत्रकार रेखा पाठक ने किया और धन्यवाद ज्ञापन प्रेस क्लब सचिव अभिषेक सिन्हा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *