यौन शोषण मामले में भाजपा विधायक ढ़िल्लू महतो को मिली जमानत, जेल से बाहर निकलने पर बंटी मिठाईयां

Jharkhand अपराध झारखण्ड देश राजनीति

मुखर संवाद के लिये एम. अली की रिपोर्टः-
धनबाद: कोयलांचल में विवादित नेता और बाघमारा विधायक ढ़िललू महतो को झारखंड हाई कोर्ट ने आज राहत देते हुए जमानत दे दी जिससे धनबाद जेल मंे बंद विधायक जेल से बाहर निकले। ढ़िल्लू के जेल से बाहर आने के बाद विधायक के समर्थकों ने जमकर खुशियां मनायी और मिठाईयां बांटी। यौन शोषण का आरोप झेल रहे भाजपा विधायक ढुलू महतो को हाई कोर्ट रांची से जमानत मिल गई है। जस्टिस आर मुखोपाध्याय की अदालत ने आज विधायक ढ़िल्लू महतो को जमानत पर छोड़ने का आदेश दिया। पिछली सुनवाई के दौरान अदालत ने सभी पक्षों की दलील सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। निचली अदालत में जमानत याचिका खारिज होने के बाद विधायक ने हाई कोर्ट की शरण ली है। पिछली सुनवाई में ढूलू की ओर से कहा गया था कि उन्हें इस मामले में फंसाया गया है। राजनीति द्वेष के चलते उनके खिलाफ कई मामले दर्ज हुए हैं। इस पर राज्य सरकार का कहना था कि इन पर 34 से अधिक मामले दर्ज हैं। धनबाद जिला भाजपा की पूर्व महिला पदाधिकारी ने बाघमारा के विधायक ढुलू महतो पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। महिला के अनुसार , विधायक ने उन्हें केस वापस लेने का दबाव बनाया है, ऐसा नहीं करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई है। विधायक महतो 11 मई, 2020 से धनबाद जेल में बंद हैं। उन्हें सभी मामलों में जमानत मिल गई थी। सिर्फ कतरास की महिला नेत्री से दुष्कर्म की कोशिश और दुष्कर्म मामले में जमानत नहीं मिली थी। अब दुष्कर्म मामले में हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद विधायक के धनबाद जेल से निकलने का रास्ता साफ हो गया । देर शाम झारखंड हाईकोर्ट के फैसले के बाद ढ़िल्लू महतो को जेल से रिहा कर दिया जिसके बाद विधायक के समर्थकों ने जमकर खुशियां मनायी और क्षेत्र में मिठाईयां भी बांटी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *