कोरोना संक्रमण से बढ़ रहे खतरे के बीच लालू प्रसाद को रिम्स के जेल वार्ड में शिफ्ट करने की तैयारी

Jharkhand झारखण्ड देश बिहार राजनीति

मुखर संवाद के लिये अशाोक कुमार कीी रिपोर्टः-
रांची: झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार ने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को कोरोना से बचाने की तैयारी को लेकर बेहद ही गंभीर हो गयी है। कई महीनों से लालू प्रसाद यादव के राजद समर्थकों ने लालू यादव को अलग वार्ड में दूसरे जगह शिफ्ट करने की मांग कर रहे थे लेकिन कोरोना के बढ़ते जे संक्रमण को देखते हुए हेमंत सरकार अब फिर से तैयारी कर ली है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लालू प्रसाद यादव को पेइंग वार्ड से निकालकर रिम्स निदेशक के पुराने आवास में रखने की कवायद तेज हो गई है। कल लालू प्रसाद को निदेशक के आवास में शिफ्ट किया जाएगा। लालू प्रसाद के तीन सेवादारों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद उन्हें कोरोना का खतरा और बढ़ गया था। इसे लेकर रांची के सिटी एसपी सौरव कुमार ने आज निरीक्षण किया और वहां के सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सिटी एसपी सौरव कुमार ने कहा कि रिम्स के द्वारा लालू प्रसाद को शिफ्ट करने का प्रस्ताव प्रशासन को दिया गया था। इसी के मद्देनजर सुरक्षा के सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है। लालू प्रसाद के चिकित्सक डॉ उमेश प्रसाद ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लालू प्रसाद को पेइंग वार्ड से शिफ्ट करते हुए किसी सुरक्षित जगह करने की बात कही थी। रिम्स प्रबंधन ने उन्हें शिफ्ट करने को लेकर एक प्रस्ताव प्रशासन को दिया था। वर्तमान में वे पेइंग वार्ड के कमरा नंबर ए 11 में हैं। कल लालू प्रसाद को निदेशक के अवास में शिफ्ट किया जा सकता है। इधर, उन्हें शिफ्ट करने से पूर्व केली बंगले की पूरी तरह से साफ-सफाई कराई जा रही है। वहीं राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम दास सिंह के अनुसार‘‘ लालू प्रसाद यादव के सेवादारों को कोरोना संक्रमण होने के साथ ही राजद समर्थकों की चिन्तायें काफी बढ़ गयी थी लेकिन झारखंड की हेमंत सरकार ने देश के बड़े जनाधार के नेता लालू ्रपसाद यादव को अलग रखकर ईलाज कराने की व्यवस्था की है जिससे राजद कार्यकर्ताओं की चिन्तायें काफी हद तक कम हो गयी है। सरकार के इस फैसले का राजद परिवार स्वागत करता है।‘‘

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *