रांची का हिन्दपीढ़ी रेड जोन घोषित, 11 अप्रैल तक के लिये हिन्दपीढ़ी हुआ सील, उपायुक्त ने की घोषणा

Jharkhand अपराध झारखण्ड

रांची से विशु विशाल की रिपोर्टः-
रांची: झारखंड की राजधानी रांची में हिन्दपीढ़ी के इलाके को पुलिस ने तत्काल प्रभाव से फिर से सील कर दिया है ताकि कोरोना वायरस का संक्रमण और अधिक नहीं बढ़े। झारखंड की राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी क्षेत्र से कोरोना वायरस के नये मामले सामने आने के बाद क्षेत्र को अगले 72 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। उपायुक्त ने राय महिमापद रे कहा है कि पूरे इलाके की ड्रोन कैमरे से निगरानी की जायेगी। इस दौरान टेस्टिंग और सैंपलिंग के काम में जो लोग भी बाधा उत्पन्न करने की कोशिश करेंगे, उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जायेगी। रांची के उपायुक्त राय महिमापत रे ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी है। वरीय पुलिस अधीक्षक अनीश गुप्ता, रांची के अनुमंडल पदाधिकारी लोकेश मिश्रा और सिविल सर्जन बीवी प्रसाद के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कोरोना पॉजिटिव के मामलों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उपायुक्त ने कहा है कि रांची में 7 लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. इनमें 6 लोग एक ही परिवार के हैं. 5 नये कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आये हैं. इन सभी को रिम्स के आइसोलेशन सेंटर में रखा गया है. डीसी ने बताया कि जो नये पांच मामले सामने आये हैं, उनकी कांटैक्ट ट्रेसिंग की जा चुकी है. उनके संपर्क में आये लोगों की सैंपलिंग की जा रही है.उन्होंने बताया कि कोरोना पॉजिटिव के नये मामले सामने आने के बाद पूरे हिंदपीढ़ी क्षेत्र को 72 घंटे के लिए सील कर दिया गया है.। पूरे क्षेत्र में पेट्रोलिंग की व्यवस्था की गयी है, ताकि लोग अपने घरों से बाहर न निकलें. उपायुक्त ने बताया कि आवश्यक वस्तुओं के लिए वॉलेंटियर्स की प्रतिनियुक्ति की गयी है. हिंदपीढ़ी क्षेत्र में इन वॉलेंटियर्स के माध्यम से आवश्यक वस्तुएं लोगों के घर तक पहुंचायी जा रही हैं। एसएसपी अनीश गुप्ता ने बताया की हिंदपीढ़ी इलाके में आम लोगों की आवाजाही पर पूरी तरह से पाबंदी है। मेडिकल इमरजेंसी, आवश्यक वस्तु की जरूरत होने पर जिला प्रशासन या वॉलेंटियर्स से संपर्क किया जा सकता है। पूरे इलाके की निगरानी 4 ड्रोन कैमरे से की जा रही है। अनावश्यक रूप से घर से निकलने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी. लॉकडाउन के उल्लंघन के मामले में अब तक 70 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है। उपायुक्त ने रांची के लोगों से फिर से अपील की है कि अगर उनमें कोरोना के लक्षण दिख रहे हैं, तो वह खुद जांच के लिए जिला प्रशासन से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि जितनी सैंपलिंग होगी, संक्रमण से उतना ही बचाव होगा। टेस्टिंग और सैंपलिंग में बाधा उत्पन्न करने वाले लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *