रांची से अशोक कुमार
रांची: पटना, बूंडू और अब रांची के हिन्दपीढ़ी से विदेशी मुस्लिमों को गिरफ्तार करने के बाद अब यह सवाल उठने लगा है कि आखिर कोरोना वायरस के बीच विदेशी झारखंड और बिहार क्या करने आ रह हैं। संदेह तो होता ही है। रांची के हिंदपीढ़ी बड़ी मस्जिद में विदेशियों के छुपे होने की सूचना पर पुलिस प्रशासन की टीम ने 18 विदेशियों सहित 22 को हिरासत में लेकर क्वारंटाइन किया है। पुलिस ने सोमवार की सुबह तड़के तीन बजे से चार बजे के बीच सभी को खेलगांव कैंपस में बने आइसोलेशन होम में शिफ्ट किया है। पुलिस के अनुसार, कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए सभी को हिरासत में लेकर क्वारंटाइन किया गया है।क्वारंटाइन किए गए विदेशियों में यूनाइटेड किंगडम, केन्या, पोलैंड, मलेशिया, वेस्टइंडीज सहित भारत के अलग अलग राज्यों के लोग शामिल हैं। इनमें दो युवक रांची के भी हैं। हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र स्थित बड़ी मस्जिद से पुलिस ने 17 विदेशी नागरिक समेत कुल 22 लोगों को पकड़ कर खेल गांव स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया। पकड़े गए लोगों में आठ मलेशिया के, तीन इंग्लैंड, दो वेस्टइंडिज, एक हॉलैंड, एक बंग्लादेश, दो अफ्रिका के गांबिया के व तीन दिल्ली, एक गुजरात और एक मुंबई के रहने वाले हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पिछले कुछ दिनों से हिंदपीढ़ी बड़ी मस्जिद में दर्जनों विदेशी नागरिक छिप कर रह रहे हैं। इसी सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मेडिकल टीम को बुलाकर वहां रह रहे सभी को खेल गांव स्थित आइसोलेशन वार्ड में भेजा।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सभी विदेशी नागरिक लगभग एक माह पहले रांची स्थित बड़ी मस्जिद पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक कोरोनावायरस के संक्रमण को लेकर लॉकडाउन की घोषणा किए जाने के बाद सभी मस्जिद में ही रुक गए। 14 दिनों तक आइसोलेशन वार्ड में रहने की डर से सभी मस्जिद में छिपे हुए थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी इलाके मेें 18 विदेशी मौलवियों के रहने की जानकारी पर पुलिस ने सभी को हिरासत में लेेेकर क्वारंटाइन किया। सभी ब्रिटिश नागरिक बताया जा रहे हैं। सभी विदेशी बड़ी मस्जिद में रुके थे। उनके साथ 2 दिल्ली, 1 हैदराबाद और 2 रांची के युवकों को भी खेलगांव स्थित आइसोलेशन सेंटर में शिफ्ट किया गया है। रांची डीसी के निर्देश पर एसडीओ और हिंदपीढ़ी थाने की पुलिस मेडिकल टीम के साथ पहुंची और सभी विदेशियों को क्वारंटाइन किया गया। फिलहाल सभी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। उनके पासपोर्ट और वीजा की भी गहन जांच चल रही है। पूछताछ में उन्होंने पुलिस को जानकारी दी है कि विदेश से तबलीग जमात के लिए वे सभी आए थे। इसकी सूचना डीसी को मिलने के बाद उन्हें हिरासत में लेकर क्वारंटाइन किया गया है। मेडिकल टीम ने सभी विदेेेशियों की जांच भी की है। पूछताछ में विदेशियों ने बताया है कि वह भारत में तबलीगी जमात के लिए आए हुए हैं। हालांकि पुलिस प्रशासन की टीम ने उनके पासपोर्ट और वीजा को फिलहाल जप्त किया है। इसका सत्यापन किया जा रहा है। कोतवाली डीएसपी अजीत कुमार विमल ने कहा है प्रारंभिक सत्यापन में सभी के कागजात दुरुस्त मिले हैं किसी तरह का संदिग्ध जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। कोरोना के खतरे को देखते हुए उन्हें क्वारंटाइन किया गया है। पुलिस प्रशासन ने सभी विदेशी नागरिकों की मेडिकल जांच कराई है। मेडिकल के प्रारंभिक जांच में किसी में कोराना के लक्षण नहीं मिले हैं। हालांकि, उन्हें आइसोलेट कर ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। सबकुछ ठीक रहने पर सभी को पुलिस छोड़ देगी। फिलहाल एसडीओ सभी विदेशी नागरिकों के कागजातों का सत्यापन कर रहे हैं। अबतक सभी के वीजा-पासपोर्ट सही मिले हैं। वहीं एसएसपी अनीश गुप्ता ने कहा है कि खेलगांव में बने आइसोलेशन सेंटर में इन लोगों को भेजा गया है जहां मेडिकल जांच के बाद ही कानूनी कार्रवाई की जायेगी।
