
मुखर संवाद के लिये शिल्पी यादव की रिपोर्टः-
साहिबगंज:लंदन के हाउस ऑफ़ लॉर्ड्स (संसद भवन) में सम्मानित होकर लौटे बजरंगी’बजरंगी प्रसाद यादव का साहिबगंज में जोरदार स्वागत किया गया। लंदन से वापस आने के बाद झारखण्ड के राजमहल आने पर भाजपा नेता पंकज घोष के नेतृत्व में युवा साथियों द्वारा राजमहल निरीक्षण भवन में किए गए स्वागत व अभिनंदन किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से प्यार व स्नेह से जनसेवा के पथ पर अग्रसर रहने की प्रेरणा देता है।
भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री और समाजसेवी बजरंगी प्रसाद यादव 12 दिसंबर 2025 को लंदन के हाउस ऑफ़ लॉर्ड्स (संसद भवन) में जी लीडर्स समिट में शामिल होकर सम्मानित हुए। यह सम्मान उन्हें सामाजिक धार्मिक व पर्यावरण के क्षेत्रो में किए गए अभूतपूर्व कार्यों एवं सहयोग के लिए दिया गया।
बजरंगी प्रसाद यादव ने कहा कि यह सम्मान क्षेत्रवासियों को समर्पित है क्षेत्रवासियों द्वारा दिए जाने वाला प्यार ,सम्मान व आशीर्वाद ही मुझे सामाजिक धार्मिक एवं पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य करने की प्रेरणा देता है। बजरंगी प्रसाद यादव को जी लीडरशिप समिट में सम्मानित व चयनित होने पर साहिबगंज भाजपा के जिला अध्यक्ष उज्जवल मंडल भाजपा नेता पंकज घोष संजय साहा, विजय अग्रवाल, पवन अग्रवाल, संतोष यादव, रेखा देवी, कृष्ण कुमार शर्मा, मनोज केसरी कुंदन पासवान, हिरेण तांती, वरुण मंडल तमाल मंडल संदीप घोष राहुल मंडल अनमोल आनंद मनोज यादव राजदीप यादव, स्वाधीन घोष अनुराग राहुल सहित अनेकों क्षेत्रवासियों ने बधाई दी।
