सरायकेला में नक्सलियों का तांडव, पांच पुलिसकर्मियों की दिनदहाड़े निर्मम हत्या

Jharkhand झारखण्ड

BIG BREAKING :

सरायकेला : सरायकेला जिले में नक्सलियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है. अपराधियों ने तिरुलडीह थाना क्षेत्र के कुकड़ू बाजार में दिनदहाड़े पांच पुलिसकर्मियों की निर्मम हत्या कर दी है. वहीं एक पुलिसकर्मी के लापता होने की सूचना है. सभी पुलिसकर्मी गश्तीदल के थे और गश्ती पर निकले थे. घटना तिरूलडीह थाना क्षेत्र की है. जानकारी के अनुसार मृत पुलिसकर्मियों के सभी हथियार घटनास्थल से गायब हैं. जिससे कयास लगाये जा रहे हैं कि इस जघन्य घटना को नक्सलियों ने अंजाम दिया है. मामले में सरायकेला एसपी ने बताया कि घटना के पीछे भाकपा मओवादियों के हाथ होने की संभावना है.
एक ओर राज्य के नये डीजीपी कमल नयन चौबे कहते हैं कि राज्य की पुलिस काफी सक्रिय और संवेनशील है, वहीं कबी किसी महिला होमगार्ड को ड्यूटी के दौरान अगवा कर लेना और पांच-पांच पुलिसकर्मियों की इस तरह निर्मम हत्या पुलिस की कार्यशैली व सक्षमता पर सवाल तो उठाती ही है.

नक्सलियों का तांडव, पांच पुलिसकर्मियों की दिनदहाड़े निर्मम हत्या

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *