
रांची :रांची की जनता को मेरे पास अपने काम के लिये आने की जरूरत नहीं है बल्कि मै रांची के जनता के पास पहुचंूगा। रांची के नवनिर्वाचित भाजपा सांसद संजय सेठ ने कहा है कि उनसे मिलने के लिए लोगों को रांची आने की जरूरत नहींए बल्कि वे स्वयं जरूरतमंदों के घर पहुंचेंगे। वे उनके सुख.दुख के सहभागी बनेंगे। चुनाव के दौरान विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में खुले उनके चुनाव कार्यालय अब समाधान केंद्र के रूप में कार्य करेंगेए जहां वे स्वयं नियमित रूप से बैठेंगे। एक सप्ताह या दस दिन में हर विधानसभा के समाधान केंद्र में बैठकर वे लोगों की समस्याओं के निपटारे की कोशिश करेंगे। चुनाव परिणाम के अगले दिन शुक्रवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में संजय सेठ ने अपनी प्राथमिकताएं गिनाते हुए कहा कि चुनावी कार्यालय को समाधान केंद्र में बदलने की बात पर वे कायम हैं। समाधान केंद्रों में सारी सुविधाएं होंगीए जहां लोग अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अर्जी लगा सकते हैं। संजय सेठ ने मतदाताओं और भाजपा कार्यकर्ताओं को अपनी जीत का श्रेय दिया। संजय सेठ ने कहा कि वे संसद में बैकबेंचर नहीं रहेंगे, बल्कि रांची की समस्याओं के समाधान के लिए जोरदार तरीके से अपनी बात रखेंगे। सदन में जनता की आवाज बनेंगे। उन्होंने कहा कि वे प्रतिवर्ष अप्रैल अपने पूरे परिवार की संपत्ति घोषित करेंगेए ताकि उनके क्षेत्र की जनता अपने प्रतिनिधि के बारे में जान सके। सेठ ने फिर दोहराया कि उनके परिवार का कोई भी सदस्य उनका राजनीतिक उत्तराधिकारी नहीं होगा।
