कांग्रेस के समर्थन से सरकार बनाने को तैयार, पर राहुल को नेतृत्व नहीं सौपेंगे: टीआरएस

Jharkhand झारखण्ड

हैदराबाद: कांग्रेस के लिये बुरी खबर दक्षिण भारत से आ रही है। मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की पार्टी तेलंगाना राष्ट्र समिति ने कहा कि क्षेत्रीय पार्टियों का थर्ड फ्रंट कांग्रेस के समर्थन से सरकार बनाने को तैयार है, लेकिन उसे नेतृत्व नहीं सौपेंगा। राव पिछले एक साल से गैर कांग्रेसी-गैर भाजपाई फ्रंट बनाने की कोशिशों में जुटे हैं। इसके लिए उन्होंने कई क्षेत्रीय दलों के नेताओं से बात भी की थी। हाल ही में वे डीएमके प्रमुख स्टालिन से भी मिले थे। हालांकि, इस मुलाकात में कांग्रेस के साथ को लेकर ठोस नतीजा नहीं निकला।
टीआरएस के प्रवक्ता रसूल खान ने कहा, उनकी पार्टी राहुल गांधी के नेतृत्व वाले फ्रंट के साथ समझौते के लिए तैयार है। राव का मानना है कि थर्ड फ्रंट सरकार का नेतृत्व करे और उसे चलाए। खान ने कहा, थर्ड फ्रंट की सीटें, सरकार बनाने के लिए जरूरी सीटों से कम आती हैं, तो कांग्रेस को बाहर से समर्थन देने का विकल्प तलाशना होगा। लेकिन सरकार थर्ड फ्रंट द्वारा ही चलाई जाएगी। कांग्रेस का समर्थन बाहर से रहेगा और प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार क्षेत्रीय पार्टियों में से होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *